BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

पेट दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टर के पास जाते वक्त नदी किनारे शौच करने गई महिला के जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म के अज्ञात आरोपी को चौकी करेलीबड़ी पुलिस ने सूझबूझ से 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार…पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के दिये थे निर्देश…

धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह ठाकुर द्वारा कानून व्यवस्था एंव अपराधों की नियंत्रण हेतु अपराधों की रोकथाम करने समय-समय पर आसूचना तंत्र को मजबूत करते हुए एंव संदिग्ध आचरण के व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 27.01.2024 को प्रार्थिया द्वारा चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27.01.24 को दोपहर को प्रार्थिया अपने जीजा एंव उसके भाई के साथ पेट में दर्द होने के कारण कुरूद जा रही थी, कि रास्ते में पेट में दर्द होने पर पीड़िता अपने जीजा से गाड़ी रूकवाकर शौच करने के लिए नदी के किनारे गई थी शौच कर रही थी उसी दौरान नदी किनारे झाडी तरफ से एक अज्ञात व्यक्ति आकर जबरदस्ती महिला के साथ दुष्कर्म करने लगा पीडिता द्वारा शोर गुल कर चिल्लाने पर अज्ञात आरोपी अपने मो०सा० क्र० CG04LU0513 को लेकर घटनास्थल से भाग गया।

पीड़िता के लिखित आवेदन पर चौकी करेलीबडी में अपराध क्र. 37/24 धारा 376 भादवि.अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जिस पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह ठाकुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश पर अति० पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिहं के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के० के० वाजपेयी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी करेली बड़ी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए।

विवेचना दौरान जरिये मुखबीर की सूचना पर संदेही लिलेश कुमार साहू पिता स्व० मनोज कुमार साहू उम्र 30 वर्ष साकिन सिंधौरी को दिनांक 29.01.24 को हिरासत में लेकर कडाई से एंव हिकमत अमली से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये।

संदेही लिलेश साहू का पहचान/शिनाख्ती कार्यवाही तहसीलदार महोदय करेलीबडी से कराया गया है प्रार्थिया द्वारा संदेही को आरोपी होना पहचान किया। आरोपी के मेमोरेण्डम कथन लेकर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्र० CG04LU0513 को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया।

आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर आरोपी को दिनांक 29.01.24 को गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जिला जेल धमतरी में दाखिल किया गया है अग्रिम विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम :- 01 लिलेश कुमार साहू पिता स्व० मनोज कुमार साहू उम्र 30 वर्ष साकिन सिंधौरी, थाना राजिम, जिला- गरियाबंद (छ०ग०)

संपूर्ण कार्यवाही में चौकी करेलीबडी के उनि० अजय सिंह, प्रआर० शिवशंकर ठाकुर, हेमन्त उइके, मेघराज निषाद, गुलशन कुमार ध्रुव, इंद्र कुमार ध्रुव, यशवंत लहरी, खोमेश्वर वैष्णव, सुखराम कुजांम, का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts