मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एशिया कप 2025 का फॉर्मेट बदल जाएगा. दरअसल, एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाता रहा है, लेकिन एशिया कप 2025 वनडे नहीं बल्कि टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा…
नईदिल्ली (ए)। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 का खिताब जीता. वहीं, एशिया कप 2025 से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एशिया कप 2025 का फॉर्मेट बदल जाएगा. दरअसल, एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाता रहा है, लेकिन एशिया कप 2025 वनडे नहीं बल्कि टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. लेकिन इस टूर्नामेंट की मेजबानी कौन करेगा?
ओमान और संयुक्त अरब अमीरात को मिल सकती है मेजबानी: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एशिया कप 2025 की मेजबानी करने की रेस में ओमान और संयुक्त अरब अमीरात सबसे आगे चल रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि एशिया कप 2025 की मेजबानी ओमान और संयुक्त अरब अमीरात को मिल सकती है, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, एशिया कप 2025 का फॉर्मेट बदलना तकरीबन तय है. यानी, 2025 में यह टूर्नामेंट वनडे की बजाय टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।
एशिया कप में भारत का रहा है दबदबा: भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 का खिताब जीता. टीम इंडिया सबसे ज्यादा बार एशिया कप जीतने वाली टीम है. अब तक भारत ने रिकॉर्ड 8 बार इस टूर्नामेंट को जीता है. वहीं, यह टूर्नामेंट पहली बार साल 1984 में खेला गया था. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम एशिया कप 2023 फाइनल में श्रीलंका को हराकर 8वीं बार खिताब जीता।
भारत ने खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को 10 विकेट से हराया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम 15.2 ओवर में महज 50 रनों पर सिमट गई. जिसके जवाब में भारतीय टीम ने महज 6.1 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया।















