BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

TRAI के चीफ अनिल लाहोटी ने किया पदभार ग्रहण: 1984 बैच के है अधिकारी, रेलवे बोर्ड प्रमुख और CEO रहे चुके है

TRAI यानी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया को अनिल लाहोटी के रूप में नया चेयरमैन मिला है। लाहोटी ने ट्राई चीफ का पदभार संभाल लिया है। इससे पहले कैबिनेट ने लाहोटी की नियुक्ति को मंजूरी दी…

नईदिल्ली (ए)। अनिल लाहोटी ट्राई चीफ के रूप में पदभार ग्रहण कर चुके हैं। केंद्रीय कैबिनेट से लाहोटी की नियुक्ति को मंजूरी मिलने के बाद कार्मिक मंत्रालय ने इस संबंध में पत्र जारी किया। रेलवे बोर्ड के प्रमुख और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) रह चुके लाहोटी 1984 बैच के अधिकारी रह चुके हैं। इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इंजीनियर्स (IRSE) में 1984 बैच के अधिकारी लाहोटी की नियुक्ति को केंद्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति से मंजूरी मिली।

ट्राई चीफ के कार्यकाल पर क्या बोली सरकार
नियुक्ति आदेश के संबंध में कार्मिक मंत्रालय ने बताया कि लाहोटी तीन साल के लिए ट्राई चीफ बनाए गए हैं। लाहोटी जिस दिन से पदभार ग्रहण करेंगे उस दिन से तीन साल या 65 साल की आयु तक ट्राई चीफ बने रहेंगे। कैबिनेट की नियुक्ति समिति सचिवालय ने बताया कि लाहोटी तीन साल, 65 साल की आयु होने तक या अगले आदेश तक; जो भी पहले हो अपने पद पर बने रहेंगे।

PMO और दूरसंचार मंत्रालय को भी दी गई सूचना
अनिल लाहोटी की नियुक्ति के संबंध में दूरसंचार मंत्रालय के सचिव नीरज मित्तल को भी सूचना भेजी गई है। इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में निदेशक पद पर तैनात हृषिकेश अरविंद मोदक को भी पत्र भेजा जा चुका है। कैबनेट सचिवालय में संयुक्त सचिव कविता सिंह को भी ट्राई चीफ लाहोटी की नियुक्ति संबंधी सूचना भेज दी गई है।

 

Related Posts