BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नेशनल कॉन्वेंट स्कूल भिलाई 3 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भाजपा नेता गुलशन ढिंढे

भिलाई 3। नेशनल कॉन्वेंट स्कूल भिलाई 3 में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गुलशन कुमार ढिंढे वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी उपस्थित हुए एवं इस कार्यक्रम के अध्यक्षता यहां के प्राचार्य उमाशंकर प्रसाद एवं संयोजक के रूप में यहां की हेड मिस्ट्रेस विनीता शिंदे थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

अतिथि ने बच्चों को बताया कि समय का जीवन में क्या महत्व होता है, और यह हमें विद्यार्थी जीवन में ही सीखने को मिलती है। बच्चों को गणतंत्र दिवस की महत्ता के बारे में बताया। बच्चों को खेलकूद से संबंधित प्राइस दिया गया तथा बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का संचालन मनीषा ठाकुर के द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सारिका चौहान, चांदनी यादव, प्रियाश्री जामबुलकर, संध्या वर्मा, स्वीकृति दुबे, नम्रता दुबे, याचना रसिया, त्रिवेणी ध्रुव, विशाखा ध्रुव, लीना पटेल शिक्षिकाओं ने बच्चों को तैयार किया तथा कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा। बच्चों को मिष्ठान वितरण कर यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related Posts