BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पटेल समाज ने शाकंभरी जयंती तथा सम्मान समारोह का किया आयोजन, 33 लोग हुए सम्मानित

भिलाई-3। पटेल समाज द्वारा गुरुवार को बहुत ही धूमधाम से माता शाकंभरी जयंती तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 15 पदाधिकारी को तथा 18 मातृशक्ति का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमन लाल कोरसेवाड़ा के द्वारा समाज को विकास काम हेतु 10 लाख रुपए की सहयोग राशि देने की बात कही गई।

अति विशिष्ट अतिथि नगर पालिका निगम भिलाई चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे के द्वारा समाज को हर संभव सहयोग करने की बात कही गई। वहीं पर वार्ड के पार्षद कुसुम लता चंद्राकर और सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर के द्वारा पार्षद निधि ₹ 2 लाख 27 हजार से निर्मित किचन और बाथरूम का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पटेल, उपाध्यक्ष खेलुराम पटेल, महामंत्री केशव पटेल, राज अध्यक्ष देवलाल पटेल, राजनीति प्रकोष्ठ के दिलीप पटेल, एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। भिलाई तीन इकाई के अध्यक्ष कुबेर पटेल के द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता व अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Related Posts