भिलाई। आज 26 जनवरी 2024 को स्वर्णिम प्रभात में शकून्तला विद्यालय रामनगर भिलाई प्रांगण में 75वा गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने अन्य उपस्थित प्राचार्य एवं प्रभारियों के साथ ध्वजारोहण किया तत्पश्चात सभी ने राष्ट्रगान से लहराते तिरंगे को सलामी दी। वीर सपूतों की वेश-छवि में किड्स जोन के छात्र-छात्राओं ने स्वयं में स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र निम्माताओं का परिचय देते हुए अतिथियों को बैच लगाकर संवैधानिक प्रतीक देकर स्वागत किया।
अभिनंदन अवधि के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूवात हुई। झिमप्रीत एण्ड ग्रूप केछात्र-छात्राओं ने सम्मोहित समूह गान प्रस्तुत किया। डॉली वर्मा और अंशुल साहू की युगलसाझेदारी में जोरदार कविता प्रस्तुत की गई। शिक्षिका अंजली सिंह के निर्देशन में डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर के जीवन संघर्ष को दर्शाती लघु नाटिका ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिक्षिका पलक जायसवाल ने राष्ट्र की बहुरंगी सांस्कृतिक धरोवर की झलकियों दर्शाता समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर शाला के लगभग 150 छात्रों के विशाल समूह ने पंडित रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के अंत में सभा को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर ने कहा- “जीवन की निर्माण अवधि में अनुशासित रहने की ताकत तुम्हें समय- समय पर आयोजित भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों से मिलती है जिससे ये छात्र भारतीय संस्कृति के रंग-गंध को आत्मसात करते हुए वह अनुशासन, कानूनी अधिकार, कर्तव्य बोध और व्यवहार प्रणाली को चढ़ती कक्षाओं में सीखता जाता है, इसी सीख को जीवन में उतारना ही सच्चा गणतंत्र है । आज पूरा विश्व हमारी जीवन नीतियों को प्रेरणा रूप में स्वीकार कर रहा है।”
मंच संचालन की भूमिका शिक्षिका पलक और छात्रा डॉली के द्वारा सम्पन्न हुआ। आभार प्रदर्शन की रीति हेड मिस्ट्रेस सुनीता सक्सेना ने निभाई।
इस पावन अवसर पर शाला प्राचार्य विपिन कुमार, ममता ओझा (मैनेजर शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर), प्राचार्या आरती मेहरा (शकुन्तला विद्यालय क्र-2), व्ही. दुबे, अभय दुबे, उप प्राचार्या. रंजना कुमार, अनिता नायर, सीनियर मिस्ट्रेस बलजीत कौर, प्रभारी राजेश वर्मा, सुभाष पासवान, प्रतीक ओझा, वनिता ओझा एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ सभी वर्गों के कर्मचारी उपस्थित थे।















