BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस

भिलाई। शारदा विद्यालय, रिसाली सेक्टर, भिलाई में गणतंत्र दिवस की पचहत्तरवीं वर्षगांठ को हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का आरम्भ शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा के कर कमलों द्वारा तिरगें को फहरा कर किया गया। राष्ट्र ध्वज के फहरते ही रंग बिरंगें पुष्प चारों ओर बिखर गए। इस सुरम्य वातावरण में राष्ट्र्गान गाया गया। इसके पश्चात् तिरंगा गुब्बारा को आसमान की ऊँचाइयों को छूने तथा भारत को चरमोत्कर्ष पर ले जाने के उददेश्य से हवा के सूपूर्द किया गया।

मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत पुष्षगुच्छ द्वारा करने के उपरान्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हुई, जिसमें देशभव्ति की भावना छाई रही। काव्य पाठ भाषण तथा “हमारा संविधान हमारी शान” लघु नाटिका का मंचन भी किया गया। विद्यार्थियों के देश भक्ति पूर्ण नृत्य से सम्पूर्ण विद्यालय का वातावरण शहीदों के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि से महक उठा।

मुख्य अतिथि संजय ओझा ने अपने उदबोधन में विद्यार्थियों को गणतंत्र तथा संविधान की उद्देश्य को समझाते हुए कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश होने के साथ ही आन्तरिक रूप से एक सूत्र में बँधा है और इसी को अक्षरशः परिभाषित करता है हमारा संविधान। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांज़लि अर्पित करते हुए विद्यार्थियों से भविष्य में एक अचछा नागरिक बनने की अपील भी की।

इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्या सुतापा सरकार ने भी विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों का उचित रूप से पालन करने की सीख दी एवं जीवन में कभी हार न मानने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों के उत्साह को दुगुना करते हुए ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन विपिन ओझा, विद्यालय मैनेजर ममता ओझा, सीनियर गिर्ट्रेस रेन्जिनी एम.आर. सीनियर एक्टिविटी इंचार्ज पूजा बव्बर के साथ प्रतीक झा तथा वनिता ओझा एवं समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं ने भी समारोह में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम का समापन करते हुए हेडगिर्ट्रेस पुष्पा सिंह ने उपस्थित अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच का संचालन छात्रा समृद्धि शर्मा, रेणुका छत्री एवं शिक्षिका शेष्टि राव तथा प्रीति सेवारिक ने किया।

Related Posts