रायपुर। राजधानी पुलिस की नई पहल पर अब घर बैठे ही वाहन मालिक अपने पंजीकृत वाहन के पंजीयन डाटा में मोबाइल नंबर अपडेट /जोड़ सकते हैं उन्हें परिवहन कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी तथा अपराध नियंत्रण में सहायक एवं वाहन से संबंधित समस्त जानकारी घर बैठे मोबाइल से प्राप्त कर सकेंगे। परिवहन कार्यालय में पुराने वाहन मालिकों का पंजीकृत डाटा में मोबाइल नंबर नहीं होने एवं नए वाहन मालिकों का मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होने के कारण अपराधिक घटना, चोरी एवं एक्सीडेंट होने पर वाहन मालिक एवं उनके परिजन तक जानकारी भेजने में परेशानियाें का सामना करना पड़ता था, जिसे देखते हुए रायपुर पुलिस की अनोखी पहल ने लोगों को होने वाले परेशानियों से राहत दिलाएगा एवं अपराध नियंत्रण में सहायक होगा। साथ ही वाहन मालिकों के लिए अपने वाहन के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने का अच्छा माध्यम होगा।
जिसके लिए निम्न प्रक्रियाओं को अपनाकर वाहन मालिक अपना मोबाइल नंबर जोड़ एवं अपडेट कर सकेंगे।
Step 1- Google me parivahan search karna hai
Step 2- open url “https:”parivahan.gov.in
Step3- “online services”tab par click kar vehicle related services me jaye,
Step 4- click on “other states”
Step 5- click on “update mobile number”
Step 6- ek pop-up msg display hoga yes button click karna hai fir
Registration number, chechis number all detail feel karna hai.






