सूर्यकुमार यादव ने लगातार दूसरी बार आईसीसी टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता है. इस फॉर्मेट के स्पेशलिस्ट माने जाने वाले सूर्यकुमार पिछले साल भी यह खिताब जीते थे…
नईदिल्ली (ए)। टी20 क्रिकेट के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने लगातार दूसरी बार टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब जीता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बीते साल यानी 2023 के लिए भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टी20 इंटरनेशनल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना. इससे पहले 2022 में भी सूर्यकुमार को यह अवॉर्ड मिला था. वह लगातार दो बार टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
सूर्यकुमार यादव के साथ इस अवॉर्ड को जीतने की रेस में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा, न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन और यूगांडा के अल्पेश रमजानी शामिल थे. हालांकि, सूर्यकुमार ने इन तीनों को पीछे छोड़ते हुए यह अवॉर्ड अपने नाम किया. सूर्या ने 2023 में करीब 50 की औसत से 150 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।
पिछले साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज रहे थे सूर्यकुमार: 2023 में यूएई के सूर्यकुमार यादव ने 23 मैचों में करीब 40 की औसत और 162.52 के स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 863 रन बनाए थे. वहीं सूर्यकुमार यादव ने 18 मैचौं में 48.86 की औसत और 155.95 के स्ट्राइक रेट से 733 रन बनाए थे. इस दौरान सूर्या के बल्ले से दो शतक और पांच अर्धशतक निकले थे।
महिला क्रिकेट में वेस्टइंडीज की हीली मैथ्यूज ने टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता. मैथ्यूज टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीतने वाली वेस्टइंडीज की दूसरी खिलाड़ी बनीं. मैथ्यूज ने 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था।
An arsenal of eclectic shots and a striking average 🔥
The India batter lit up 2023 to win the ICC Men’s T20I Cricketer of the Year award ✨https://t.co/XYqFZcqres
— ICC (@ICC) January 24, 2024















