
गैरेला-पेंड्रा-मरवाही। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने जिले में पुलिसिंग की क्वालिटी को बेहतर बनाने की दिशा में एक और क़दम उठाते हुए विभिन्न थाना चौकी में तैनात ऐसे कर्मचारी जो 3 साल या अधिक से अपने तैनाती स्थल पर जमे हुए हैं, का ट्रांसफर कर दिया है।
आज शाम जारी आदेश में गौरेला, पेंडरा, मरवाही, कोटमी में पदस्थ ऐसे कुल 31 अधिकारियों/कर्मचारियों का स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक ने किया है। समझा जा रहा कि इस पारदर्शी कार्यवाही से थानों की कार्यसंस्कृति में बेहतरी देखने को मिलेगी। जारी आदेश में टी॰आई॰ रामअवतार पटेल को शहर का यातायात बेहतर करने के लिए TI यातायात के तौर पर पदस्थ किया गया है। उनसे पहले यह ज़िम्मेदारी रक्षित निरीक्षक हेमंत तोप्पो के पास थी। उम्मीद है कि फ़ुलटाइम प्रभारी मिलने से शहर की ट्रैफ़िक व्यवस्था में जल्द सुधार देखने को मिलेगा।







