राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक समारोह में 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नौ लड़कों एवं 10 लड़कियों को पुरस्कृत किया। ये पुरस्कार असाधारण बहादुरी, कलात्मक कौशल, नवीन सोच और निस्वार्थ सेवा के लिए प्रदान किए गए…
नईदिल्ली (ए)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अत्यधिक इस्तेमाल के प्रति आगाह किया। उन्होंने कहा कि इससे विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं। 19 प्रतिभाशाली असाधारण बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान करते हुए उन्होंने उनसे कम से कम एक खेल खेलने का आग्रह किया।














