BREAKING

Uncategorised

वन विभाग की छापामार कार्रवाई में सागौन के 49 नग अवैध चिरान जप्त

रायपुर। वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत विगत दिवस छापामार कार्रवाई में रतनपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम कोरबा भांवर में संदिग्ध एक व्यक्ति के घर में गहन तलाशी ली गई। इस दौरान वनमण्डलाधिकारी बिलासपुर कुमार निशांत के निर्देशन में गठित उड़नदस्ता दल द्वारा लगभग 50 हजार रूपए मूल्य के 49 नग सागौन चिरान तथा साल पल्ला जप्त किए गए। उक्त कार्रवाई में उड़नदस्ता दल प्रभारी तथा वन क्षेत्रपाल अनिमेष सिंह, उषा सोनवानी, इंदिरा रजक और रतनपुर परिक्षेत्र के विभागीय अमले का सराहनीय योगदान रहा। 

Related Posts