BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

2.5 एकड़ जमीन को फर्जी तरिके से 12 एकड़ जमीन बनाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर HDFC बैंक से 22 लाख रूपया का लोन निकालने वाला आरोपी गिरफ्तार

2.5 एकड़ जमीन को फर्जी तरिके से 12 एकड़ जमीन बनाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर एचडीएफसी बैंक राजिम जिला गरियाबंद से 22 लाख रूपया का लोन निकालने वाला आरोपी गिरफ्तार…आरोपियों द्वारा फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर किया गया धोखाधड़ी…आरोपी द्वारा लोन के पैसे से अपने पत्नी के नाम से 17 लाख रूपया का रायपुर में खरीदा गया अवासीय जमीन…

जांजगीर चांपा। प्रार्थी नम्मू लाल पटेल निवासी ग्राम देवरानी थाना बिर्रा के द्वारा दिनांक 17.01.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि 2.5 एकड़ भूमि खेत है जिसको आरोपी परमानंद कर्ष निवासी पवनी बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ एवं उसके साथियों तथा संबंधित तत्कालिक हल्का पटवारी के द्वारा फर्जी तरिके से सांठगांठ कर जमीन का नमांतरण कर नेट आईडी में 2.5 एकड जमीन को लगभग 12 एकड़ जमीन बनाकर बी-1 एवं अन्य दस्तावेज से कूट रचित कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर एचडीएफसी बैंक राजिम जिला गरियाबंद से 22 लाख रूपया का लोन लिया है कि रिपोर्ट पर थाना बिर्रा में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 12/2024 धारा 420,467,468,471 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

धोखाधड़ी के मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना बिर्रा पुलिस द्वारा आरोपी परमानंद कर्ष निवासी पवनी बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ को उसके सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार करने एवं आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 18.01.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण के अन्य आरोपीगण फरार है जिसकी पतासाजी जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में कृष्ण पाल सिंह थाना प्रभारी बिर्रा, सउनि शेख सफी उल्ला खान, फुलेश्वर सिंह सिदार, आरक्षक रघुवीर यादव, सनोहर जगत, कृष्णा महिलांगे एवं थाना बिर्रा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

आरोपी: परमानंद कर्ष उम्र 42 साल निवासी पावनी बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ हाल मु. टेमरी एकतानगर माना कैम्प रायपुर।

Related Posts