दुर्ग। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस की आशंका को देखते हुए नागरिकों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर अंकित आनंद ने आम जनता से अपील की गयी है कि इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किये गए उपायों पर विशेष ध्यान दें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि कोरोना (एनसीओवीआई डी19) वायरस से बचाव हेतु अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान दें, साबुन से लगातार हाथ धोते रहें, छींकने, खांसने के दौरान अपना मुंह ढंके, हाथ गंदे दिखे तो साबुन से धोंये और हैण्ड सेनेटाईजर का उपयोग करें, अस्वस्थ होने पर डाॅक्टर से मिलें। डाॅ. गंभीर सिंह ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं डाॅ. आर.के. खण्डेलवाल, जिला नोडल अधिकारी, आई.डी.एस.पी. दुर्ग द्वारा जन जागरूकता लाया जा रहा है। राज्य सर्वेलेंस ईकाई, संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें, छ.ग.रायपुर से प्राप्त जिले में विदेशों से आये हुए यात्रियों से संपर्क कर स्वास्थ्य की जानकारी तथा होम आईसोलेशन की प्रक्रिया की जा रही है। जिला चिकित्सालय एवं अन्य चिन्हांकित निजी चिकित्सालयों में आईसोलेशन वार्ड बनाकर कुल 28 बेड आरक्षित किया गया है। दिनांक 05.03.2020 तक दुर्ग जिले में कोरोना (एनसीओवीआईडी19) वायरस की जाॅंच हेतु भेजे गये सभी सेंपल निगेटिव पाये गये हैं।
कोरोना वायरस के लक्षण – बुखार आना, सिरदर्द, नाक बहना, जुकाम, साॅंस लेने में तकलीफ, खाॅंसी, गले में खराश और सीने में जकड़न।
बचाव – अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान दें, साबुन से लगातार हाथ धोते रहें, छींकने, खांसने के दौरान अपना मुंह ढंके, हाथ गंदे दिखे तो साबुन से धोंये और हैण्ड सेनेटाईजर का उपयोग करें, अस्वस्थ होने पर डाॅक्टर से मिलें।
क्या न करें – यदि आपको खाॅंसी एवं बुखार हो तो किसी के संपर्क में न आयें, सार्वजनिक स्थानों पर न थूॅंके, जीवित पशुओं से संपर्क या कच्चेध्अधपके मांस के सेवन से बचें। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मैदानी कार्यकर्ताओं को कोरोना (एनसीओवीआईडी19) वायरस के लक्षण रोकथाम एवं बचाव के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।









