BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सिलसिलेवार चोरी का हुआ खुलासा: चांदी का सिक्का, कटोरी, चम्मच, इस्पेयर मशीन के साथ आरोपी गिरफ्तार

पाटन। दिनांक 16.01.2024 के दरम्यानी रात ग्राम चीचा में अज्ञात चोर के द्वारा एक ही रात में तीन घरो का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिये थे जो चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीराम गोपाल गर्ग (भापुसे) द्वारा पाटन पुलिस एवं एसीसीयू की टीम को आरोपी की धडपकड़ हेतु कड़ी निर्देश दिया गया था जो दिनांक 17.01.2024 को पाटन पुलिस को सूचना मिला की एक व्यक्ति चीचा नाली के पार के आस -पास संदिग्ध हालत में होने की सूचना पर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पाटन पुलिस एवं एसीसीयू की टीम ने मुखबीर के बताये अनुसार संदिग्ध व्यक्ति को ग्राम चीचा के नालीपार में दबिश देकर आरोपी रामदयाल निर्मलकर पिता स्व. श्री रीत राम निर्मल सा. ग्राम रवेली थाना मुजगहन जिला रायपुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना करने से इंकार करने लगा जिनसे हिकमतअमली से पूछताछ करने पर आरोपी ने ग्राम चीचा में दिलीप साहू, भीखम लाल साहू एवं तेजप्रकाश ठाकुर के घरो में मोटर सायकल एक्टिवा से जाकर घरो का ताला तोड़कर घर अंदर घुसकर 06 नग चांदी का सिक्का, एवं 01 नग चांदी का कटोरी, 01 नग चांदी का चम्मच , नगदी रकम 500/- एवं चिल्हर सिक्का कुल कीमती 2000/- रूपया एवं भीखम साहू के घर से दवाई छिडकने वाले डीजल इस्पेयर मशीन कीमती 12000/-रू. तथा तेज प्रकाश ठाकुर के घर से एक बोरी धान कीमती 800/-रूपये कुल 14,800/- रूपये की चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपी के निशानदेही पर घटना में चोरी गई संपूर्ण मशरूका की बरामदगी किया गया तथा घटना में प्रयुक्त वाहन एक्टिवा बिना नंबर सोल्ड तथा चोरी करने में प्रयुक्त राड,फीट पाना को जप्त किया गया आरोपी रामदयाल निर्मलकर पिता स्व. रीत राम निर्मल सा. ग्राम रवेली थाना मुजगहन जिला रायपुर को हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी पूर्व में भी थाना अर्जुनी, थाना अभनपुर , धमतरी, अमलेश्वर , रानीतराई क्षेत्रों में घुम-घुम कर दिन में रेकी करना एवं रात में चोरी करना बताये इसके अलावा आरोपी रामदयाल निर्मलकर थाना मुजगहन जिला रायपुर में मारपीट तथा बलात्कार के मामलो में भी गिरफ्तार हुआ है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी.राजकुमार लहरे ,उप निरी. जे.डी. कुरैशी, सउनि चंद्रशेखर सोनी, प्र.आर. रोमन सोनवानी, प्र.आर. चालक ठाकुर राम यादव, आर. राजकुमार चंद्रा, अश्वनी, दिलेश्वर पठारे, होमन साहू, धर्मेंन्द्र सुर्यवंशी, गुमान सिन्हा, सुनील साहू, हेमलाल चेलक, की सहराहनीय भूमिका रही है।

क्रं. अप. क्रं0/धारा नाम आरोपी जप्ती अपराध क्रं. 17/24, धारा 457,380 भादवि
रामदयाल निर्मलकर पिता स्व. रीत राम निर्मल सा. ग्राम रवेली थाना मुजगहन जिला रायपुर 04 नग चांदी का सिक्का, एवं 01 नग चांदी का कटोरी, 01 नग चांदी का चम्मच कीमती 2000/- रू. को, भीखम साहू के अंदर घुसकर दवाई छिडकने वाले इस्पेयर मशीन कीमती 12000/-रू. , तेज प्रकाश ठाकुर के घर अंदर घुसकर एक बोरी धान कीमती 800/-रूपये, घटना में प्रयुक्त वाहन एक्टिवा 50 हज़ार कुल 64,800/- रूपये
अपराध क्रं. 18/24 धारा 457,380 भादवि

अपराध क्रं. 19/2024 धारा 457,380 भादवि

Related Posts