भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए तीसरे टी20 ने लोगों की सांसें थमा दीं. मुकाबले में एक नहीं बल्कि दो ‘सुपर ओवर’ देखने को मिले…
बेंगलुरु (ए)। भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए तीसरे टी20 का नतीजा एक नहीं बल्कि दो सुपर ओवर के ज़रिए निकला. सबसे पहले मुकाबले में दोनों टीमों ने 212 रन स्कोर कर मैच टाई किया, जिसके बाद पहला सुपर ओवर हुआ. पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 16-16 रन बनाकर एक बार फिर मुकाबला टाई किया और फिर दूसरे सुपर ओवर में भारत ने 10 रनों से जीत दर्ज की. भारत के लिए दूसरा सुपर ओवर रवि बिश्नोई ने डाला।
दूसरे सुपर में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 11 रन स्कोर किए. फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान को रवि बिश्नोई ने सिर्फ 1 रन ही बनाने दिया और मुकाबला भारत के पक्ष में डाल दिया. मुकाबला सांसें थमा देने वाला था. बिश्नोई ने महज़ तीन गेंदों में अफगानिस्तान के 2 विकेट लेकर उन्हें हार थमा दी थी।
भारत ने दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्तान को 10 रनों से हराकर तीसरा टी20 जीता. भारतीय टीम ने इस मैच में पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 212 रन बनाए थे. इसके जवाब में अफगानिस्तान ने भी निर्धारित ओवरों में 212 रन बना डाले और मैच टाई हो गया. इसके बाद सुपर ओवर खेला गया. सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने पहले खेलने के बाद 16 रन बनाए. इसके जवाब में टीम इंडिया भी 16 रन ही बना सकी. जब पहला सुपर ओवर टाई रहा तो मैच का नतीजा निकालने के लिए दूसरा सुपर ओवर खेला गया. इसमें भारत ने 11 रन बनाए और फिर अफगानिस्तान की टीम सिर्फ एक रन ही बना सकी. इस तरह भारतीय टीम ने 3-0 से सीरीज अपने नाम की. भारत ने टी20 इंटरनेशनल में 9वीं बार किसी टीम को क्लीन स्वीप किया है. इसके साथ ही भारत के नाम सबसे ज्यादा बार क्लीन स्वीप करने का रिकॉर्ड हो गया।
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 में रोमांच खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. पहले भारत ने 212 रन बनाए तो फिर अफगानिस्तान ने भी 212 रन बना डाले और मैच टाई रहा. इसके बाद सुपर ओवर में अफगानिस्तान की टीम ने 16 रन बनाए. अब भारत ने भी 16 ही रन बनाए और सुपर ओवर भी टाई हो गया. अब फिर से सुपर ओवर खेला जाएगा।
















