BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भवन में शिफ्ट होंगे अन्य कार्यालय, संभागायुक्त कक्ष में हुई बैठक

दुर्ग। संभागीय मुख्यालय दुर्ग स्थित ऐसे संभागीय कार्यालय जो वर्तमान में किराये के भवनों में संचालित हो रहे हैं, वे जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के नवनिर्मित भवन जो रिक्त है, वहां शिफ्ट होंगे। संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर की अध्यक्षता में आयुक्त कक्ष में संभागीय स्तर पर कार्यालयों की उचित व्यवस्था के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी भी सम्मिलित हुई। वर्तमान में संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं दुर्ग संभाग, क्रेडा और छत्तीसगढ़ राज्य संपरीक्षा क्षेत्रीय कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग भवन में शिफ्ट होंगे।

बैठक में भवन किराया एवं अन्य सुविधाओं पर चर्चा हुई, तत्पश्चात् भाड़ा नियंत्रक अधिकारी को किराये की दर निर्धारित करने कहा गया। इसी प्रकार संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिला उद्योग भवन का अवलोकन करने भी कहा गया है। बैठक में अपर कलेक्टर गोकुल रावटे, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के मुख्य महाप्रबंधक हरिश सक्सेना, संयुक्त पंजीयन सहकारी संस्थाएं मुकेश ध्रुव सहित लोक निर्माण, क्रेडा एवं स्थानीय संपरीक्षा निधि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

कैलेण्डर वर्ष 2024 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित: कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेण्डर वर्ष 2024 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार 22 जनवरी 2024 को अयोध्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, शुक्रवार 11 अक्टूबर 2024 को दशहरा (महाअष्टमी/महानवमी) एवं शुक्रवार 01 नवम्बर 2024 को दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश बैंक व कोषालय पर लागू नहीं होगा।

Related Posts