BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर और एसपी ने 34वें सड़क सुरक्षा माह का किया शुभारंभ, बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी

कोरिया। सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सम्पूर्ण भारत वर्ष में दिनांक 15 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक 34 वें सडक सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। हाई स्कूल बैकुंठपुर में 34 वें सड़क सुरक्षा माह का दिनांक 15-01-2024 को पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा हाई स्कूल बैकुंठपुर में विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर कोरिया एवं पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए उद्बोधन दिया गया इसके पश्चात बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

उक्त रैली हाई स्कूल से प्रारम्भ होते हुए शहर के मुख्य स्थानों से गुजरकर वापस हाई स्कूल बैकुंठपुर तक निकाली गई। इस दौरान रैली में मौजूद पुलिस कर्मियों, शासकीय कर्मचारियों, युवाओं एवं शिक्षकों द्वारा बैनरो व पम्पलैटो के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। 34 वे सडक सुरक्षा माह के दौरान कोरिया पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा यातायात नियमों के प्रति लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न स्कूलो/ शिक्षण संस्थानों / औद्योगिक क्षेत्रों व सार्वजनिक स्थानों में प्रशिक्षण/जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के हर वर्ग को साथ जोड़ने का प्रयास किया जायेगा।

उक्त कार्यक्रमों के दौरान आमजन के बीच जाकर उन्हें सड़क सुरक्षा के उपायों को प्राथमिक्ता देने, लापरवाही से वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन न करने के परिणामों के सम्बंध में जागरूक किया जायेगा, साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता के लिए आगे आने हेतु प्रेरित किया जायेगा।

हाई स्कूल कोरिया में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया मोनिका ठाकुर, मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी आर. एस. सेंगर, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रविकांत सहारे तथा अन्य अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related Posts