BREAKING

Uncategorised

प्रधानमंत्री आवास अनियमितता के दो प्रकरणों का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। दिनांक 6/12/18 को थाना पेंड्रा में प्रधानमंत्री आवास अनियमितता के सम्बंध में रिपोर्ट दर्ज की गई थी कि 2018-19 में प्रधानमंत्री आवास ग्राम पंचायत खरडी, तिलोरा बसंतपुर और आमाडाँड़ में आवास मित्र एवं विकासखंड समन्वयक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के मिलीभगत से अन्य व्यक्तियों के बैंक खाता का उपयोग कर शासकीय राशि का गबन एवं वित्तीय अनियमितता किया गया है।
रिपोर्ट पर थाना पेण्ड्रा में अपराध क्रमांक 422/18 धारा 420,468,471,34 ipc आरोपी राजेश गुप्ता, द्रोपदी केवट एवं 428/18 धारा 420, 468, 471, 34 ipc आरोपी प्रकाश महिलांगे, राजेश गुप्ता, चंद्रशेखर, अनूप सिंह, संतोष कुमार, सुमित्रा पैकरा, दिलीप ठाकुर के विरुद्ध कायम कर विवेचना की जा रही थी।
प्रकरण के आरोपीगण अनूप सिंह सेन्द्राम, संतोष कुमार, चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर पूर्व में न्यायिक रिमांड में भेजा गया था।
प्रकरण का आरोपी राजेश गुप्ता पिता लालाराम गुप्ता रतनपुर दस्तयाब हुआ। जिससे घटना के संबंध में पूछताछ उपरांत दोनों प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने कहा कि आवास अनियमितता का यह अत्यंत ही गंभीर किस्म का मामला है शेष फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है, जल्द ही वे पुलिस गिरफ्त में होंगे।

Related Posts