भिलाई। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आज दिनांक 15.01.2024 को यातायात मुख्यालय मुख्यालय नेहरू नगर भिलाई में दुर्ग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग एवं ऋचा प्रकाश चौधरी कलेक्टर के मुख्य आतिथ्य में सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया गया जो आज दिनांक से प्रांरंभ होकर 14 फरवरी तक चलाया जावेगा। जिसमें आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जावेगा कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम यातायात, आर.टी.ओ, मारूति सुकुजी, एसडीआरएफ द्वारा लगाया गया प्रदर्शनीय का अवलोकन किया गया है।
जिलाधीश द्वारा ड्रायविंग सेमोलेटर के संबंध में जानकारी ली गई। एसीडीआरएफ द्वारा लगाये गये स्टाल कैमरा, एयर सेपरेटर, कटर, ग्लास कटर आदि का उपकरण का प्रदर्शन किया गया। यातायात विभाग प्रदर्शनीय में माडल के माध्यम से सडक दुर्घटनाओं के लाईव माडल जेब्रा का्रसिंग, स्टाप लाईन, चौक चौराहो में पार्क करने के तरीके, सीट बेल्ट की उपयोगिता, हेलमेट का महत्व, घायल व्यक्तियों की मदद करने संबंधी प्रदर्शनीय लगाई गई साथ ही पोस्टर के माध्यम से समस्त नियमो का प्रदर्शन किया गया एलईडी टीवी के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी एवं सार्ट फिल्म को भी प्रदर्शित किया गया।
एन.एच की प्रदर्शनीय में सुपेला चौक, चंद्रा मौया चौक, पावर हाइस चौक, एवं डबरा पारा चौक, के मार्डल को दिखाया एवं फ्लाई ओवर ब्रिज के पूर्ण होने पर यातायात का सुचारू रूप से संचालन किया जावेगा।
उप पुलिस अधीक्षक, यातायात द्वारा अपने प्रतिवेदन में एक माह तक चलने वाले सडक सुरक्षा के दौरान किये जाने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एक माह में आम नागरिकों को जागरूक करने, चौक चौराहो एवं हाट बाजार, भीड भाड वाले क्षेत्रो एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण चौपाल के आयोजन के साथ साथ एलईडी स्की्रन के साथ पीए सिस्टम के माध्यम से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, शराब सेवन न वाहन ना चलाने जागरूक किया जाना बताया साथ ही स्कूल कॉलेजो में रंगोली पेटिंग, निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जावेगा स्कूलो में जाकर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा नेत्र परीक्षण, स्वास्थ्य परीक्षण, भारी वाहनों में रेडियम पट्टी लगाया जावेगा प्रतिदिन स्कूलो के बच्चों का प्रदर्शनीय का भ्रमण कराया जायेगा।
वीडियों एवं सार्ट विडियों के माध्यम से यातायात का प्रचार-प्रसार किया जावेगा साथ ही गुड सेमेरिटन को सम्मानित किया जावेगा। यातायात पुलिस वर्ष 2023 में हाईवे पेट्रोलिंग द्वारा 225 घायल व्यक्तियों को गोल्डन अवर में हास्पिटल पहुंचाकर जान साथ ही हाईवे में लगने वाले जाम से आम नागरिकों को मुक्ति दिलाई।
जिलाधीश द्वारा अपने उद्बोधन से आम नागरिकों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने अपील की गई साथ ही सडक दुर्घअनाओं में घायलो की मदद करने न कि वीडियो बनाने कहा गया । साथ ही लोगो के द्वारा अच्छी सड़क की मांग करने पर सड़के बनने के बाद सड़क दुर्घटना को रोकना हमारी प्राथमिकता है यातायात पुलिस लगातार आम नागरिकों की मदद के लिए काम कर रही है साथी पीडब्ल्यूडी विभाग को ऐसे स्थान जहां डिवाइडर का निर्माण किया जाना आवश्यक है बनाने हेतु निर्देशित किया गया, एवं हाईवे में फ्लाई ओवर निर्माणाधीन कार्य चलने के साथ साथ यातायात व्यवस्था बनाये रखना एवं जाम से आम नागरिकों को मुक्ति दिलाया। यातायात पुलिस का काम चुनौतिपूर्ण है डबरा पारा एवं कुम्हारी फ्लाई ओवर का कार्य पूर्ण होने पर आम नागरिकों को काफी राहत मिलेगी एवं सरल, सुगम, सुरक्षित यातायात देखने को मिलेगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग ने अपने उद्बोधन में सड़क दुर्घटनाओं को रोकना हमारी पहली प्राथमिकता है, हेलमेट यातायात पुलिस के डर से नहीं अपनी स्वयं की सुरक्षा के लिए पहने कहा गया साथ ही यातायात फोर E , इंजीनियरिंग, एजुकेशन ,एनफोर्समेंट, इमरजेंसी इन सभी से मिलकर यातायात कार्य करती है इन सभी 4-E का यातायात विभाग में बहुत महत्वपूर्ण योगदान है।
यातायात व्यवस्था आम नागरिकों को जागरूक करने के लिये दो पहिया वाहन चालक, शराब पीकर वाहन ना चलाने, सीट बेल्ट एवं घायल व्यक्तियों की मदद करने अपील की साथ ही हाईवे पेट्रोलिंग द्वारा की जी रही कार्यो की प्रशंसा की इसी तारतम्य में उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा यातायात पर लिखित पुस्तक स्टील सिटी सेफ सिटी का विमोचन किया गया। बीएसपी के कर्मचारी हेमंत जगम व उनकी टीम द्वारा यातायात से नियमों से संबंधित नुक्कड नाटक का प्रदर्शन कर हेलमेट सीट बेल्ट लगाकर वाहन चालन तथा शराब पीकर वाहन ना चलाने प्रस्तुति दी गई।
हेरीटेज स्कूल के कक्षा 10वीं के छात्रा गरीमा एवं प्रतीक्षा द्वारा अपर लाईट के प्रयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा हेलमेट रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया जो नेहरू नगर से पावर हाउस होते हुए मुख्यालय में समापन किया गया।
आज के कार्यक्रम के दौरान श्रीनिवास पीडब्ल्यूडी, कमिश्नर नगर निगम भिलाई, डॉ गांगे, पुलिस अस्पताल, अति.पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, अनंद साहू, मीता पवार, शैलाभ साहू, परिवहन अधिकारी अन्य अधिकारी एवं यातायात के अधिकारी/कर्मचारी व एनसीसी स्काउड गाईड साथ ही प्रेस व इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथीगण उपस्थित रहें।















