BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पारंपरिक ऐल्सा रोटी से तुलादान कर किया गया आत्मीय स्वागत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखण्ड अंतर्गत पमशाला में आज आगमन पर कंवर समाज के लोगों के द्वारा गर्मजोशी से स्वागत कर मुख्यमंत्री के अपने क्षेत्र में आने की खुशियां मनाई गई।

उत्साह से भरे इस पूरे कार्यक्रम के दौरान कंवर समाज की अद्भुत सांस्कृतिक छटा देखने को मिली। इस मौके पर कंवर समुदाय के लोगों द्वारा छत्तीसगढ़ी व्यंजन ऐल्सा (अनरसा) रोटी से तुलादान कर मंच पर मुख्यमंत्री श्री साय का भव्य स्वागत हुआ।

ऐल्सा रोटी चावल आटे और गुड़ से बना एक मीठा पकवान है। जिसे कंवर समाज द्वारा त्यौहारों, उत्सवों और शुभ कार्यों के अवसर पर बनाया जाता है।

Related Posts