BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शहर की सफाई मे आम नागरिकों को जोडने के लिए जनजागरण अभियान का कार्यक्रम तैयार कर स्वास्थ विभाग वृहद स्तर पर अभियान चलाए : आयुक्त देवेश ध्रुव

भिलाई। शहर की सफाई जनभागीदारी के बिना पुरा नहीं हो सकता लोग घर से निकलने वाले गीला एवं सुखे कचरे को अलग कर के देगें तो कचरो के निपटान में सुविधा होगा।निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने समीक्षा बैठक मे कहा कि घर से निकलने वाले सुखा एवं गीले कचरे को नागरिक घर से अलग करके निगम के सफाई कामगारो को सौपेंगे तो निगम को सुविधा रहेगा। शहर की सफाई मे आम नागरिकों को जोडने के लिए जनजागरण अभियान का कार्यक्रम तैयार कर स्वास्थ विभाग वृहद स्तर पर अभियान चलाए और हर मंगलवार को उसका रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

निगम सभागार मे आहुत बैठक मे आयुक्त ने उक्त निर्देश अधिकारियों को दिए उन्होंने कहा कि उपअभियंता अपने प्रभार क्षेत्र मे बिछाए गए पेयजल पाइप लाईन का प्रतिदिन निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त अथवा लिकेज पाइपो की जाँच कर उसका तत्काल संधारण करवा कर किये गये कार्य के पहले और बाद का फोटो तथा प्रगति की जानकारी गुगल शीट मे अपलोड करे ताकि नागरिकों को निरंतर शुद्ध पेयजल मिले और पानी फोर्स के साथ आखरी छोर तक पहुंचे।

आयुक्त श्री ध्रुव निगम के सभी विभागो के कार्यों का समीक्षा कर रहे थे उन्होंने आगे कहा कि जनहित के कार्य को तथा शिकायतो का समय सीमा मे निराकरण करे। आगामी माह मे निगम के बकाया राजस्व करो का शत प्रतिशत वसुली के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारी कर्मचारी से कहा कि निगम मे आने वाले नागरिकों के साथ अच्छा व्यवहार स्थापित कर उन्हे सुखद वातावरण प्रदान करे। बैठक मे उपायुक्त, अधीक्षण अभियंता, जोन आयुक्त, कार्यपालन अभियंता उप अभियंता, सहायक राजस्व अधिकारी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी विभाग प्रमुख सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Posts