BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

थाना मंदिर हसौद पुलिस ने सी.ई.आई.आर.पोर्टल के माध्यम से कुल 65 नग गुम मोबाइल रिकवरी कर उनके मालिकों को सौंपा

रायपुर। थाना मंदिर हसौद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो के आदेश के परिपालन में सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से थाना क्षेत्रांर्गत गुम हुए मोबाईल फोन का पता साजी कर रिकवर कर गुम मोबाइल, धारक/आवेदक को सौपा गया है। ये मोबाइल थाना मंदिर हसौद के विभिन्न क्षेत्र से गुम हुए थे, जिनकी रिपोर्ट थाने में पूर्व में की गई थीं, गुम हुए मोबाइल के वापस मिलने से आवेदकों ने खुशी जाहिर की एवम पुलिस को बधाई दी है।

दिनांक 14/1/2024 को मोबाईल धारक नरेन्द्र कौशिक निवासी चंदखुरी, ओमप्रकाश पटेल निवासी मंदिर हसौद, रिखी राम साहू निवासी मंदिर हसौद, रतन राय निवासी मंदिर हसौद, नरोत्तम वर्मा निवासी ग्राम कोटनी, राजेश चन्द्रवंशी निवासी रावणभांठा मंदिर हसौद, कुलदीप साहू निवासी सेरीखेडी, परमानंद धीवर ग्राम परसदा, लक्की बैस ग्राम गोढी, शिवकुमार बंजारे ग्राम नकटा, अनिल राय ग्राम कुरूद को थाने में रिकवर मोबाईल सौपा गया।

अब तक सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से थाना मंदिर हसौद पुलिस द्वारा कुल गुम हुए कुल 65 नग मोबाईल रिकवरी की जा चुकी है।

Related Posts