टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल, रोहित शर्मा 150 टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं…
इंदौर (ए)। भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. दोनों टीमें इंदौर के होल्कर स्टेडियम में आमने-सामने है. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. वहीं, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल, रोहित शर्मा 150 टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं. रोहित शर्मा के अलावा किसी क्रिकेटर ने यह कारनामा नहीं किया है।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू साल 2007 में किया था. टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 जीता था, रोहित शर्मा उस भारतीय टीम का हिस्सा थे. अब तक रोहित शर्मा 149 टी20 इंटरनेशनल टी20 मैचों में 139.15 की स्ट्राइक रेट और 30.58 की एवरेज से 3853 रन बना चुके हैं. इस फॉर्मेट में रोहित शर्मा के नाम 4 शतक दर्ज हैं. इसके अलावा 29 बार पचास रनों का आंकड़ा पार किया है।
वहीं, रोहित शर्मा के फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग हैं. पॉल स्टर्लिंग ने 134 टी20 इंटरनेशनल खेले. इसके बाद तीसरे नंबर पर आयरलैंड के जॉर्ज डॉकरेल हैं. इस खिलाड़ी ने 128 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं. फिर फेहरिस्त में पाकिस्तान के ऑलराउंडर शोएब मलिक हैं. इस खिलाड़ी ने 124 टी20 इंटरनेशनल खेले।
अर्शदीप ने 2022 अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था और उसी साल उन्हें टी20 वर्ल्ड कप खेलना का मौका मिल गया था. अर्शदीप अब तक भारत के लिए अच्छे बॉलर साबित हुए हैं, लेकिन उन्होंने कुछ ऐसे शर्मनाक रिकॉर्ड भी बनाए हैं जो कोई भी गेंदबाज़ नहीं बनाना चाहेगा. अब भारतीय पेसर ने सबसे ज़्यादा वाइड बॉल फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम कर दर्ज करा लिया है. अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टी20 के ज़रिए अर्शदीप ने वाइड बॉल वाला अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
दरअसल, 2022 से अर्शदीप अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा वाइड बॉल फेंकने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं. उन्होंने वाइड बॉल फेंकने के मामले में अर्धशतक के आंकड़े को पार कर लिया है. अर्शदीप ने इस मामले में आयरलैंड के मार्क एडेयर को पछाड़ दिया है. एडेयर ने इसी बीच 50 वाइड बॉल फेंकी थीं, लेकिन अर्शदीप ने उनसे आगे निकलते हुए 51 वाइड बॉल फेंकी दी हैं. लिस्ट में वेस्टइंडीज़ के जेसन होल्डर तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 39 वाइड बॉल डाली हैं. आगे बढ़ते हुए वेस्टइंडीज़ के रोमारियो शेफर्ड 34 वाइड बॉल के साथ चौथे और भारत के रवि बिश्नोई 29 वाइड बॉल के साथ पांचवें नंबर पर हैं।
2022 से सबसे ज़्यादा वाइड बॉल फेंकने वाले गेंदबाज़
51 – अर्शदीप सिंह
50 – मार्क एडेयर
39 – जेसन होल्डर
34 – रोमारियो शेफर्ड
29 – रवि बिश्नोई.















