BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराकर सीरीज पर 2- 0 से किया कब्जा, जायसवाल और दुबे ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

भारत ने दूसरे टी20 मैच में अफगानिस्तान को मात दी है. भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है…

इंदौर (ए)। भारत ने दूसरे टी20 मैच में जीत हासिल कर ली है. भारत ने 172 रन का लक्ष्य 15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया. शिवम दुबे 32 गेंद में 63 रन की नाबाद पारी खेली. जायसवाल ने 34 गेंद में 68 रन की शानदार पारी खेली. भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. इससे पहले अर्शदीप सिंह ने तीन, अक्षर और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट लेकर अफगानिस्तान को 172 रन पर ही रोक दिया था।

अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 172 रनों का स्कोर बनाया. इस तरह टीम इंडिया के सामने 173 रनों का लक्ष्य है. अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नइब ने सबसे ज्यादा 35 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली. इसके अलावा आखिरी ओवरों में नजीबुल्लाह, करीम जन्नत और मुजीब उर रहमान ने उपयोगी पारियां खेली।

भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल को 2-2 कामयामी मिली. शिवम दुबे ने 1 विकेट अपने नाम किया. इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

Related Posts