BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

पिस्टल की नोक पर ज्वेलरी दुकान में लूट करने वाले भाई बहन गिरफ्तार, 200 सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद मिली सफलता

पिस्टल की नोक पर ज्वेलरी दुकान में लूट करने वाले 02 नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार…घटना को अंजाम देने के लिए अपनी मुह बोली बहन को बनाया अपना सहयोगी…लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया…देशी पिस्टल, स्पोर्ट मोटर सायकल एवं अन्य सामान को किया गया जप्त…

धमतरी। धमतरी जिले के भखारा मेन रोड में स्थित दुर्गा ज्वेलर्स से पिस्टल कट्टे की नोक पर लूटपाट की घटना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं आरोपी को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुरूद के.के. बाजपेयी के मार्गदर्शन में सायबर सेल तकनीकी एवं थाना भखारा की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।

दिनांक 03.01.2024 को प्रार्थी तरूण सोनी के भखारा स्थित दुर्गा ज्वेलर्स में दो अज्ञात लड़की, लड़का द्वारा मुंह मे स्कार्प बांधकर दुकान अंदर प्रवेश कर पिस्टल की नोक पर रानीहार को लूटकर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना भखारा में अपराध कमांक 02/2024 धारा 392 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।

विवेचना के दौरान सायबर टीम एवं थाना भखारा द्वारा घटना स्थल भखारा से रायपुर शहर तक लगे सीसीटीवी फूटेज का बारीकी से अध्ययन किया गया। संदेहियो को लक्ष्मी नगर कालोनी पचपेड़ी नाका रायपुर में जाते हुए सीसीटीवी फुटेज में देखा गया, जिनकी पतासाजी हेतु लक्ष्मी नगर कालोनी एवं आसपास के कालोनियों में टीम द्वारा सतत निगरानी रखकर मुखबिर लगाकर पतातलाश किया जा रहा था।

दिनांक 12.01.24 को मुखबिर की सूचना पर संदेही आरोपियों को उनके निशानदेही लक्ष्मी नगर कालोनी में पकड़कर पुछताछ किया गया जो अपना नाम अर्पित लाल मरकाम एवं प्रियंका इसरानी बताये और बताये कि दिनांक 03.01.2024 को दुर्गा ज्वेलर्स भखारा में सोना खरीदने के बहाने दुकानदार को पिस्टल दिखाकर, डरा धमकाकर लूट करना स्वीकार किये एवं लूटी गई हार एवं घटना में प्रयुक्त 01 नग देशी पिस्टल, 01 नग एक्स प्लस स्पोर्ट मोटर सायकल कमांक सीजी 04 एम टी 4710 को जप्त किया गया एवं आरोपियों को थाना भखारा के अपराध धारा 392 भादवि. के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी:- 01. अर्पित लाल मरकाम पिता दिनेश लाल मरकाम उम्र 29 साल साकिन बुढापारा वार्ड कमांक 46 थाना सिटी कोतवाली पास रायपुर।
02. प्रियंका इसरानी पिता नरेश इसरानी उम्र 20 साल साकिन बुढ़ापारा वार्ड कमांक 46 थाना सिटी कोतवाली पास रायपुर।

उक्त आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी भखारा निरीक्षक शरद ताम्रकर, सायबर सेल तकनीकी प्रभारी उप निरीक्षक रमेश साहू, थाना भखारा सउनि तेजू राम साहू, म०आर० अमृता मतस्यपाल एवं सायबर सेल से प्रआर. देवेन्द्र राजपूत,आर. कमल जोशी,धीरज डड़सेना,वीरेन्द्र सोनकर, मुकेश मिश्रा, कृष्ण कन्हैया पाटिल,आनंद कटकवार,युवराज ठाकुर, योगेश ध्रुव, मनोज साहू, झमेल राजपूत,फनेश साहू, विकास द्विवेदी की सराहनीय भूमिका रही है।

Related Posts