BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

अयोध्या में श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी: सीएम योगी आदित्यनाथ ने रैन बसेरों की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश, जारी किए 10 करोड़ रुपए

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद बड़ी तदाद में श्रद्धालु अयोध्या आएंगे, जिसे देखते हुए सीएम योगी ने रैन बसेरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं…

अयोध्या (ए)। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर और प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार लगातार तैयारियों में जुटी हुई है. यूपी सरकार ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष सुविधाएं देने के निर्देश दिए हैं।

योगी सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गरीब तबके के श्रद्धालुओं के लिए भी अयोध्या में विशेष व्यवस्था की जाए. सीएम योगी आदित्यनाथ ने रैन बसेरों को साफ सुथरा रखने और वहां पर उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को जारी किए हैं. इसके साथ ही योगी सरकार ने 10 करोड़ रुपए की धनराशि, रैन बसेरों में अलाव की व्यवस्था करने के लाए आवंटित की है।

रोजना 1 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान
अनुमान के मुताबिक 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में उनके दर्शन के लिए रोजाना एक लाख से अधिक श्रद्धालु देश ही नहीं विदेश से भी आएंगे. ऐसे में उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्दश दिए गए हैं. साथ ही पहले से सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ उसका रियल्टी चेक करने के निर्देश भी दिए गए हैं. वर्तमान में प्रदेश में ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है. ऐसे में अयोध्या धाम में रैन बसेरों की संख्या को बढ़ाने और जगह-जगह अलाव जलाने की व्यवस्था किए जाने और जरूरतमंद श्रद्धालुओं को कंबल वितरित किए जाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

घाटों की सुरक्षा के निर्देश 
अयोध्या के जिलाधिकारी को रैन बसेरों और अलाव जलाने के लिए जगह चिन्हित करने के लिए कहा गया है. साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए घाटों पर उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के भी निर्देश हैं. इसके लिए अतिरिक्त लाइफ जैकेट खरीदने का आदेश भी दिया गया है।

Related Posts