रोहित रन आउट होने पर नाखुश दिखे। उनका गुस्सा शुभमन पर फूट पड़ा। वह गिल को कुछ कहते हुए भी दिखे। इस पर गिल भी कुछ सफाई पेश करते दिखे। हालांकि, यह रोहित की नाराजगी दूर करने के लिए काफी नहीं था…
मोहाली (ए)। भारत और अफगानिस्तान के बीच मोहाली में खेले जा रहे पहले टी20 में भारतीय पारी के दौरान एक समय माहौल तनावग्रस्त हो गया, जब कप्तान रोहित शर्मा रन आउट हो गए। दरअसल, हिटमैन भारत की टी20 टीम में 14 महीने बाद वापसी कर रहे हैं। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रन बनाए। जवाब में भारतीय पारी के पहले ओवर में ही रोहित खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। हालांकि, अपने आउट होने के तरीके से कप्तान खुश नहीं दिखे और उन्होंने शुभमन गिल के सामने नाराजगी जाहिर भी की। दोनों के बीच लाइव मैच में बीच मैदान बहस देखने को मिली।
दरअसल, भारतीय पारी के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित ने आगे बढ़कर मिड ऑफ में शॉट खेला और रन के लिए दौड़े। मिड ऑफ में खड़े जादरान से मिसफील्ड हुआ और जितनी देर में उन्होंने गेंद पकड़कर स्ट्राइकर एंड पर थ्रो किया, रोहित तब तक नॉन स्ट्राइकर एंड जो कि डेंजर एंड था, वहां तक पहुंच गए थे। रोहित ने रन के लिए कॉल किया था और शुभमन उन्हें प्रतिक्रिया देने की बजाय गेंद की तरफ ही देखते रह गए और जब तक उन्होंने रन के लिए मना किया तब तक रोहित नॉन स्ट्राइकर एंड पर पहुंच चुके थे। दोनों एक ही छोर पर थे, लेकिन शुभमन के क्रीज के अंदर होने के कारण रोहित को रन आउट होना पड़ा।
रोहित इस पर नाखुश दिखे। उनका गुस्सा शुभमन पर फूट पड़ा। वह गिल को कुछ कहते हुए भी दिखे। इस पर गिल भी कुछ सफाई पेश करते दिखे। हालांकि, यह रोहित की नाराजगी दूर करने के लिए काफी नहीं था। रोहित गुस्से में पवेलियन लौटे। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर बहस छिड़ गई है। फैंस का मानना है कि डेंजर एंड पर रोहित दौड़ रहे थे और उन्हीं का कॉल था, तो शुभमन को दौड़ना चाहिए था। गलती शुभमन की है। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है।
हालांकि, रोहित के पवेलियन लौटने के बाद शुभमन गिल ने कुछ अच्छे शॉट जरूर खेले, लेकिन चौथे ओवर में ही पवेलियन लौट गए। गिल ने 12 गेंद में पांच चौके की मदद से 23 रन की पारी खेली। उन्हें मुजीब उर रहमान ने विकेटकीपर रहमनुल्लाह गुरबाज के हाथों स्टंप आउट कराया। इससे पहले अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 158 रन बनाए थे। मोहम्मद नबी ने 27 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली थी। भारत की ओर से मुकेश कुमार और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए।
A big mix-up between Rohit Sharma and Shubman Gill. Rohit Sharma goes for a duck.#INDvAFG #OPPOReno11Launch
pic.twitter.com/PtX97oDizU— 𝗦𝗞𝗜𝗣𝗣𝗘𝗥 56🇵🇰 (@SKIPPER_PCT) January 11, 2024















