बजट सत्र को लोकसभा चुनाव को देखते हुए काफी अहम माना जा रहा है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट 1 फरवरी को पेश करेंगी…
नईदिल्ली (ए)। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो सकता है और यह 9 फरवरी तक चलेगा. सत्र की शुरुआत 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ होगी. वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट 1 फरवरी को लोकसभा में पेश करेंगी। ये बजट सत्र काफी अहम है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसके बाद अप्रैल और मई में लोकसभा चुनाव हो सकते हैं. ऐसे में सरकार अंतरिम बजट में कई महत्वर्पूण घोषणाएं चुनाव को ध्यान में रखते हुए कर सकती है।
पूर्ण बजट कब पेश होगा? न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, नई सरकार बाद में पूर्ण बजट पेश करेगी. वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है. इस कारण आम चुनाव की घोषणा से पहले यह सत्रहवीं लोकसभा का आखिरी सत्र होगा. वर्ष 2019 में लोकसभा चुनावों की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में मतदान हुआ था।
Budget Session of Parliament to begin from 31st January and likely to continue till 9th February. Union Finance Minister Nirmala Sitharaman will present the interim budget on 1st February.
The session will begin with President Droupadi Murmu's address to the joint meeting of…
— ANI (@ANI) January 11, 2024
हाल ही में संसद का शीतकालीन सत्र काफी हंगामे वाला रहा था. संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल सदन में केंद्रीय गृह मंत्री के बयान देने की मांग कर रहे थे. वहीं सदन की अवमानना को लेकर 100 से ज्यादा विपक्षी सांसदों को निलंबित किया गया था।
सांसदों को निलंबित करने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य विपक्षी नेताओं ने कहा था कि हमारी आवाज दबाई जा रही है. गृह मंत्री जब टीवी पर बयान दे सकते हैं तो संसद में क्यों नहीं बोल रहे।















