पेंड्रा। दिनांक 11/6/2020 को धोबहर निवासी रोशन कुमार गुप्ता थाना पेण्ड्रा में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी मोबाइल की दुकान धनपुर तिराहे पर है, कल शाम को दुकान में ताला लगा कर अपने घर चला गया था जो आज सुबह आकर देखा तो कोई चोर दुकान के पीछे सेंधमार कर दुकान में रखे नए व पुराने मोबाइल कुल 20 नग , एसेसिरीज़, मोबाइल बैटरी 07, स्पीकर बॉक्स 01, कुल कीमती 48000 रुपये को चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर से थाना पेण्ड्रा में अपराध क्रमांक 81/20 धारा 457,380 ipc कायम कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी पेंड्रा के द्वारा पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार को घटना के बारे में अवगत कराया गया। मोबाइल दुकान में सेंधमारी की घटना काफी गंभीर किस्म की थी जिसे चुनौती के रूप मेें लिया जाकर पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी पेण्ड्रा को पतासाजी करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस टीम का एक दस्ता लगातार क्षेत्र में पतासाजी कर रहे थे, इसी क्रम में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दरमोहली के कुछ लड़को के पास मोबाइल हैं जिन्हें वो बेचने हेतु ग्राहक तलाश रहे हैं। थाना पेण्ड्रा की टीम के द्वारा सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम दरमोहली के मंगल सिंह पिता रज्जू सिंह , मदन सिंह पिता फूल सिंह एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया। जिनसे चोरी गए 20 नग मोबाइल, 07 नग मोबाइल बैटरी, एसेसीरिज, 01 नग स्पीकर कीमती 48000 रुपया को तथा घटना में प्रयुक्त सब्बल को जप्त किया गया है। प्रकरण के आरोपी मंगल सिंह पिता रज्जू सिंह, मदन सिंह पिता फूल सिंह एवं एक विधि से संघर्षरत बालक सभी निवासी दरमोहली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड लिया जा रहा है।






