BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री हो जाए सावधान, चलती ट्रेन में जुर्माना लेने का हुआ प्रावधान, अब ऐसे होगी वसूली

रेल यात्री सतर्क हो जाएं. बिना टिकट यात्रा करते पकड़े जाने पर मौके पर ऑनलाइन जुर्माना वसूला जाएगा. टिकट चेकिंग स्टाफ उगाही के आरोप से भी बच जाएंगे…

आगरा (ए)। बिना टिकट यात्रा करने वाले सावधान हो जाएं. आगरा रेल मंडल के यात्रियों से चलती ट्रेन में जुर्माना वसूला जा रहा है. बिना टिकट यात्रा करते पकड़े जाने पर यात्री क्यूआर कोड स्कैन कर जुर्माने की राशि भर सकेंगे. जुर्माना वसूलने के लिए रेलवे स्क्वाड और टीटीई को 350 एचएचटी मशीन दे दी गई है. देशभर में डिजिटल पेमेंट से भुगतान का रुझान बढ़ा है. रेलवे में भी अब जुर्माने की राशि जमा करना डिजिटल हो गया है. जुर्माना नहीं भरने पर यात्रियों को जेल तक जाना पड़ता था. जेब में कैश नहीं होने की वजह से भी यात्रियों को समस्या आती थी. डिजिटल पेमेंट की सुविधा होने से रेल कर्मियों का काफी समय बच रहा है।

क्यूआर कोड के जरिए जुर्माना भरने की सुविधा से कागज की भी बचत हो रही है. जुर्माना वसूलने के बाद टिकट चेकिंग स्टाफ राशि को पास रख लेते थे. अब बारकोड के जरिए जुर्माना सीधे रेलवे खाते में पहुंच रहा है. आगरा रेल मंडल के पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि एचएचटी मशीन को स्टाफ में वितरित किया गया है. बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री डिजिटल भुगतान कर जेल जाने से बच सकते हैं।

चेकिंग स्टाफ मशीन में यात्री के सफर की डिटेल्स भरकर क्यूआर कोड जेनेरेट करेगा. यात्री क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन कर जुर्माने का भुगतान कर सकेगा. नई व्यवस्था से लेनदेन में पारदर्शिता का महत्वपूर्ण पहलू है. चेकिंग स्टाफ पर अवैध उगाही का भी आरोप नहीं लग सकेगा. बता दें कि डिजिटल भुगतान की सुविधा आसान होने से अब जेब में नकदी रखने का चलन घट गया है. लोग चोरी या गुम होने के डर से कैश नहीं रख रहे हैं. लोगों के बदलते रुझान को देखते हुए रेल यात्रियों से जुर्माने की राशि ऑनलाइन वसूली जा रही है।

Related Posts