प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए…
अहमदाबाद (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। पीएम मोदी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति का स्वागत किया, दोनों नेताओं ने शाम को एक रोड शो में भाग लिया। गौरतलब है कि बुधवार को वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का उद्घाटन होगा, जहां यूएई के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि होंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने साझा किया पोस्ट
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने पोस्ट साझा करते हुए कहा कि दोस्ती के मजबूत बंधन की पुष्टि करते हुए एक विशेष भाव में पीएम मोदी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचने पर यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिनजायद का गर्मजोशी से स्वागत किया। यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिनजायद 10वें वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के मुख्य अतिथि हैं।
गुजरात सूचना विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि संबंध मजबूत हो रहे हैं। भारत और यूएई के बीच कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। यह स्थायी साझेदारी और साक्षा प्रतिबद्धता का एक प्रमाण हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन और उससे जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए अपने गृह राज्य के दो दिवसीय दौरे पर हैं।
वाइब्रेंट गुजरात समिट का 10वां संस्करण
दुनिया के सबसे बड़े ट्रेड शो में से एक वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो में कई उद्योगों और व्यावसायिक क्षेत्रों को एक छतरी के नीचे प्रदर्शित किया जाएगा। अपार व्यावसायिक संभावनाओं के साथ नेटवर्किंग और ज्ञान साझा करने का यह मंच लाखों अवसर पैदा करेगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन 9 जनवरी, 2024 को गया और यह 13 जनवरी, 2024 तक जारी रहेगा। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का दसवां संस्करण गांधीनगर में 10 से 12 जनवरी 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। इसकी थीम ‘गेटवे टू द फ्यूचर’ है। शिखर सम्मेलन का यह दसवां संस्करण “वाइब्रेंट गुजरात के 20 वर्षों को सफलता के शिखर सम्मेलन के रूप में” मनाएगा।
Giving a boost to 🇮🇳-🇦🇪 Comprehensive Strategic Partnership!
PM @narendramodi held warm discussions with HH @MohamedBinZayed, UAE President and Ruler of Abu Dhabi in Gandhinagar.
In their 4th meeting in less than 7 months, the leaders hailed the rapidly transforming India-UAE… pic.twitter.com/C1sNGPfks3
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) January 9, 2024















