BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

शारीरिक, मानसिक परेशानियों से जूझते रहे, लेकिन नहीं मानी हार, ऐसे मोहम्मद शमी ने जीता अर्जुन अवार्ड

मोहम्मद शमी ऑन द फील्ड इंजरी जैसी समस्याओं के अलावा मानसिक परेशानियों से जूझते रहे, लेकिन इस तेज गेंदबाज ने हार नहीं मानी. अब मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है…

नईदिल्ली (ए)। पिछले दिनों मे वनडे वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया. इस टूर्नामेंट ने मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 24 विकेट झटके. बहरहाल, अब भारतीय तेज गेंदबाज को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है. भारतीय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया. लेकिन इस खिलाड़ी के लिए सफर आसान नहीं रहा. मोहम्मद शमी ऑन द फील्ड इंजरी जैसी समस्याओं के अलावा मानसिक परेशानियों से जूझते रहे, लेकिन इस तेज गेंदबाज ने हार नहीं मानी।

मोहम्मद शमी चोट से जूझते रहे. इसके बाद मोहम्मद शमी अपनी पत्नी हसीन जहां के साथ तलाक विवाद के बाद सुर्खियों में आ गए. दरअसल, पिछले तकरीबन 4 सालों से मोहम्मद शमी और हसीन जहां के बीच तलाक का केस चल रहा है. मोहम्मद शमी की परेशानी यहीं नहीं रूकी… मोहम्मद शमी मानसिक समस्याओं से जूझते रहे. इस तरह यह तेज गेंदबाज ऑन द फील्ड और ऑफ द फील्ड संघर्ष करता रहा, लेकिन आखिरकार मोहम्मद शमी ने अर्जुन अवार्ड जीतकर तमाम उलझनों को मात दे दी।

मोहम्मद शमी ने ऑन द फील्ड और ऑफ द फील्ड परेशानियों को मात देकर टीम इंडिया में वापसी बनाई. इस वापसी के बाद मोहम्मद शमी लगातार शानदार प्रदर्शन करते रहे. इसके सबसे बेहतरीन नजारा पिछले दिनों वनडे वर्ल्ड कप में देखने को मिला. वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी ने 7 मुकाबले खेले, जिसमें 24 विकेट झटके. इस तरह मोहम्मद शमी ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट झटके. फिलहाल, सोशल मीडिया पर मोहम्मद शमी लगातार ट्रेंड कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि मोहम्मद शमी बड़े प्रेरणास्त्रोत बन कर उभरे हैं. यह तेज गेंदबाज अर्जुन अवार्ड का हकदार था।

Related Posts