BREAKING

Uncategorised

मोबाईल फोन चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 03 मोबाईल एवं 3,000/- ₹ जप्त

रायपुर। प्रार्थी मोह0 मुस्तकीम अंसारी ने थाना कबीर नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह हीरापुर कबीर नगर रायपुर में रहता है तथा उसका न्यू इंडिया टायर वर्कशाॅप नाम से टायर सर्विसिंग की दुकान सूरज काम्पलेक्स के सामने रिंग रोड नंबर 2 कबीर नगर में है जिसको वह चलाता है। दिनांक 31.07.2020 को प्रार्थी दुकान के काम को खत्म कर घर चला गया था दुकान में उसका बेटा इमामुद्दीन, उसके मित्र विपुल साह व जितेश कुमार आदि लोग रूके थे वे लोग खाना खाकर वहीं पर दुकान व गाडी की रखवाली करते सोते गये। दूसरे दिन तडके सुबह करीब 04.00 बजे प्रार्थी का बेटा दूसरे के मोबाईल से फोन करके बताया कि वे लोग, हमारे दुकान से बेटा इमामुद्दीन व दोनों ट्रक ड्रायवर जितेश, तथा विपुल सभी के कुल 04 मोबाईल को दुकान के अंदर चार्जिंग के लिए चार्जिंग स्लाट में लगाकर दरवाजा बंद कर रात्रि करीब 10.00 बजे सो गया था सुबह करीबन 04.00 बजे सो कर उठा तो देखा कि चार्जिंग में लगा चारों मोबाईल नहीं था कोई अज्ञात चोर रात्रि में दुकान का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश कर चोरी करके ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 141/20 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में थाना कबीर नगर की टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुये घटना के संबंध में प्रार्थी के बेटे सहित अन्य लोगों से भी विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे, इसी दौरान आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिसके आधार पर टीम द्वारा डी डी नगर निवासी पंकज अशवानी को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ किया गया। पूछताछ में पंकज अशवानी द्वारा अपने अन्य 05 साथी जफर खान, यश मिश्रा, अयाज बेग, सैफ खान एवं शेख शाहरूख के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर घटना में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से 03 नग मोबाईल फोन, नगदी 3,000 रूपये, 01 नग धारदार चाकू एवं घटना में प्रयुक्त 02 नग मोटर सायकल को जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी

  1. जफर खान पिता नजर खान उम्र 21 साल निवासी वार्ड नंबर 01 हाईस्कुल के पीछे धरसींवा
    रायपुर।
  2. पंकज अशवानी पिता चेलाराम उम्र 23 साल निवासी चंगोराभाठा डी डी नगर रायपुर।
  3. यश मिश्रा पिता कृष्ण मिश्रा उम्र 19 साल निवासी रामकुण्ड आजाद चैक रायपुर।
  4. अयाज बेग पिता नियामद बेग उम्र 22 साल निवासी ईदगाहभाठा आजाद चैक रायपुर।
  5. सैफ खान पिता रमजान खान उम्र 23 साल निवासी ईदगाहभाठा आजाद चैक रायपुर।
  6. शेख शाहरूख पिता शेख नवाब उम्र 22 साल निवासी ईदगाहभाठा आजाद चैक रायपुर।

Related Posts