रायपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव के निर्देशन में लाॅकडाउन के मद्देनजर रायपुर शहर के चप्पे – चप्पे में नाकाबंदी पाईंट, थाना क्षेत्रों में पेट्रेालिंग सहित अलग – अलग टीम बनाकर पेट्रोलिंग एवं नाकाबंदी करते हुये संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग लगातार की जा रही है, जिसकी माॅनिटरिंग पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं की जा रही है। इसी दौरान थाना आजाद चैक पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आजाद चैक क्षेत्रांतर्गत किसान राईस मील पास एक बोलेरा वाहन क्रमांक सी जी/04/ए के/9332 पिछले 01 दिन से लावारिस हालत में खड़ी है। सूचना पर थाना प्रभारी आजाद चैक द्वारा अपने टीम के साथ रवाना होकर उक्त बोलेरो वाहन को चेक किया गया, वाहन को चेक करने पर बोलेरो वाहन के अंदर गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम द्वारा वाहन के अंदर रखें 05 प्लास्टिक की बोरी से कुल 110 किलोग्राम गांजा एवं गांजा परिवहन हेतु उपयोग किये गये बोलेरो वाहन क्रमांक सी जी/04/ए के/9332 कीमती लगभग 6,60,000/- रूपये को लावारिस हालत में जप्त किया गया। रायपुर पुलिस की नाकाबंदी एवं चेकिंग पाईंट से भयभीत होकर स्वयं को बचाने हेतु अज्ञात आरोपी ने उक्त बोलेरो वाहन जिसमें वह गांजा की तस्करी कर रहा था को लावारिस हालत में छोडकर फरार हो गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चैक में अपराध क्रमांक 180/20 धारा 20 बी नारकोटिक्स का अपराध पंजीबद्ध किया गया। टीम द्वारा वाहन के पंजीयन नंबर एवं अन्य माध्यमों से अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही है।






