2024 टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी. इन टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है. वर्ल्ड कप का पहला मैच 1 जून को खेला जाएगा. वहीं 9 जून को भारत-पाक के बीच भिड़ंत होगी…
नईदिल्ली (ए)। 2024 टी20 वर्ल्ड कप का आगाज़ 1 जून से होगा. वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा. वेस्टइंडीज और यूएसए इस वैश्विक टूर्नामेंट की मेज़बानी करेंगे. इस बार टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है. वर्ल्ड कप में 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होगी।
2024 टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल शुक्रवार को जारी हुआ. टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना पहला मैच 5 जून को न्यूयॉर्क में आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी. वेस्टइंडीज और अमेरिका टूर्नामेंट की संयुक्त मेजबानी कर रहे हैं. इसमें 20 टीम खेलेंगी, जिन्हें पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया है. इससे यह अब तक का सबसे बड़ा टी20 विश्व कप बन गया है।
टूर्नामेंट की शुरुआत एक जून को अमेरिका और कनाडा के बीच मैच से होगी. सेमीफाइनल मुकाबले 26 जून को गयाना और 27 जून को त्रिनिदाद में खेले जाएंगे जबकि फाइनल मैच बारबाडोस में 29 जून को खेला जायेगा।
📢 Announced!
Take a look at #TeamIndia's group stage fixtures for the upcoming ICC Men's T20 World Cup 2024 👌👌
India will play all their group matches in the USA 🇺🇸#T20WorldCup pic.twitter.com/zv1xrqr0VZ
— BCCI (@BCCI) January 5, 2024
ग्रुप चरण के मैच एक से 18 जून तक जबकि सुपर 8 के मैच 19 से 24 जून तक खेले जायेंगे. प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीम सुपर 8 में जगह बनाएंगी. फिर इन टीम को चार चार के दो ग्रुप में बांटा जायेगा. सुपर 8 के प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीम सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. वेस्टइंडीज में छह और अमेरिका में तीन स्टेडियम में कुल 55 मुकाबले खेले जायेंगे।
29 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का ब्लॉकबस्टर मैच यानी भारत-पाक मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क के न्यू नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड और नेपाल की टीमें हिस्सा लेंगी।
Save your dates.
It's time for T20 World Cup 2024. 🏆 pic.twitter.com/o2zUer3Dac
— Johns. (@CricCrazyJohns) January 5, 2024
ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, अमेरिका.
ग्रुप बी: इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान.
ग्रुप सी: न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी.
ग्रुप डी: दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, नेपाल.















