रायपुर। दक्षिण मध्य रेलवे, सिकंदराबाद रेल मण्डल के काजीपेट जं-बल्हारशाह सेक्शन के बीच तीसरी रेलवे लाइन को जोड़ने का कार्य किया जाएगा, इस लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। यह कार्य दिनांक 01 से 12 जनवरी, 2023 तक किया जा रहा है। इस कार्य के फलस्वरुप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां:-
1. दिनांक 01 से 12 जनवरी, 2024 तक विशाखापटनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 20805 विशाखापटनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम जंक्शन-रायगड़ा-टिटलागढ़-रायपुर –नागपुर होकर रवाना होगी।
2. दिनांक 01 से 12 जनवरी, 2024 तक नई दिल्ली से चलने वाली गाड़ी संख्या 20806 नई दिल्ली- विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नागपुर-रायपुर-टिटलागढ़—रायगड़ा- विजयनगरम जंक्शन होकर रवाना होगी।
3. दिनांक 04 एवं 11 जनवरी, 2024 को विशाखापटनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 20803 विशाखापटनम-गांधीधाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम जंक्शन-रायगड़ा-टिटलागढ़-रायपुर –नागपुर होकर रवाना होगी ।
4. दिनांक 07 जनवरी, 2024 तक गांधीधाम से चलने वाली गाड़ी संख्या 20804 गांधीधाम-विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नागपुर-रायपुर-टिटलागढ़—रायगड़ा- विजयनगरम जंक्शन होकर रवाना होगी।
5. दिनांक 07 जनवरी, 2024 को पूरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 20819 पूरी–ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम जंक्शन-रायगड़ा-टिटलागढ़-रायपुर –नागपुर होकर रवाना होगी।
6. दिनांक 03 एवं 10 जनवरी, 2024 को ओखा से चलने वाली गाड़ी संख्या 20820 ओखा-पूरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नागपुर-रायपुर-टिटलागढ़—रायगड़ा- विजयनगरम जंक्शन होकर रवाना होगी।
7. दिनांक 01, 05, 08 एवं 12 जनवरी, 2024 को विशाखापटनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 12803 विशाखापटनम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम जंक्शन-रायगड़ा-टिटलागढ़-रायपुर –नागपुर होकर रवाना होगी।
8. दिनांक 03, 07 एवं 10 जनवरी, 2024 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12804 निज़ामुद्दीन- विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम जंक्शन-रायगड़ा-टिटलागढ़-रायपुर – नागपुर होकर रवाना होगी।
चक्रधरपुर रेल मण्डल के चक्रधरपुर एवं बिसरा रेलवे स्टेशनो के बीच प्रति बुधवार एवं झारसुगुड़ा–राऊरकेला के बीच प्रति शनिवार को 05 घंटे का मेगा ब्लॉक कारण टाटानगर-इतवारी-टाटानगर का परिचालन प्रभावित: रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मण्डल के चक्रधरपुर एवं बिसरा रेलवे स्टेशनो के बीच प्रति बुधवार तथा झारसुगुड़ा व राऊरकेला के बीच प्रति शनिवार को 05 घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर कार्य किया जाएगा।
01. दिनांक 06, 13 एवं 20 जनवरी, 2024 को 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस एवं दिनांक 08, 15 एवं 22 जनवरी, 2024 को 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दुर्ग एवं हटिया के मध्य द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार: रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन के द्वारा दुर्ग -हटिया-दुर्ग के मध्य चल रही है। यह गाड़ी 08185 / 08186 हटिया-दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल की सुविधा 29 दिसम्बर, 2023 तक चल रही है।
08185 हटिया-दुर्ग द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन 02 जनवरी से 28 मार्च, 2024 तक विस्तार किया गया है । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 08186 दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन 03 जनवरी से 29 मार्च, 2024 तक विस्तार किया गया है।















