रायपुर। विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर कि मेसर्स ओम रोटो प्रिंटर्स, बोरियाकला, धमतरी रोड, रायपुर प्रमुख रूप से विभिन्न तंबाकू/पान मसाला इकाइयों के लिए पैकेजिंग सामग्री (फिल्म, फ़ॉइल, स्ट्रिप्स और प्लास्टिक/वस्तुएं) के निर्माण और गुप्त आपूर्ति में लगा हुआ है। फैक्ट्री परिसर के साथ-साथ करदाता के आवासीय परिसरों की भी तलाशी ली गई।
फैक्ट्री परिसर में तलाशी के दौरान यह पाया गया कि करदाता ओडिशा में व्यवसाय करने वाली विभिन्न पार्टियों के लिए तंबाकू/पान मसाला/गुटखा के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पैकेजिंग सामग्री के निर्माण में शामिल है और उसके पास 2.60 करोड़ रुपये मूल्य का बेहिसाब भौतिक स्टॉक भी पाया गया। करदाता अपने खाता-बही के आधार पर इस स्टॉक के विषय में कोई जानकारी प्रस्तुत नहीं कर सका, इसलिए स्टॉक जब्त कर लिया गया। उसने आगे बताया कि वह पैकेजिंग सामग्री की गुप्त आपूर्ति में शामिल है।
इसके अलावा, करदाता के आवासीय परिसर की तलाशी के दौरान 2.88 करोड़ रुपये की नकदी मिली। पुनः करदाता इतनी बड़ी मात्रा में बेहिसाब नकदी का उचित/पर्याप्त स्पष्टीकरण नहीं दे सका। इस संबंध में पूरा विश्वास होने पर पर कि नकदी माल की गुप्त आपूर्ति से संबंधित है, इसे जब्त कर लिया गया और सरकारी खाते में जमा कर दिया गया। आगे की जांच जारी है।















