BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

2 लाख रुपए की ईनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस पर फायरिंग की दो घटनाओं में थी शामिल

सुकमा। सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ. ग.) कमलोचन कश्यप, उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज दंतेवाड़ा, अरविंद राय, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेज सुकमा के मार्ग दर्शन एवं किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा पुष्पेन्द्र कुमार, कमाण्डेन्ट 206 वाहिनी कोबरा के निर्देशन तथा प्रभात कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्स ऑप्स सुकमा, एवं विजय सिंह राजपूत, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जगरगुण्डा के पर्यवेक्षण में।

छत्तीसगढ़ शासन की “छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति” एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “पूना नम अभियान” नई सुबह, नई शुरूआत प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय महिला नक्सली सदस्या पौड़ियाम कोसी उर्फ पारो पिता स्व. पोड़ियाम भीमा (पूर्व प्लाहून नंम्बर 17 की पार्टी सदस्या, उत्तर बस्तर डिवीजन अन्तर्गत) साकिन कसालपाड़ थाना चिंतागुफा जिला सुकमा (छ0ग0) के द्वारा आज दिनाँक 01.01.2024 को नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में संजय सिंह, उप पुलिस अधीक्षक, डीआरजी सुकमा एवं निरीक्षक अरविन्द पटेल 206 वाहिनी कोबरा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया। आत्मसमर्पित महिला नक्सली को शासन की “छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति” के तहत सहायता

आत्मसमर्पित नक्सली पोडियाम कोसी का नक्सली संगठन में कार्यावधि के विवरण:-

• वर्ष 2011 से 2013 तक बाल संघम सदस्या।
• वर्ष 2014 से 2016 तक करीगुण्डन आरपीसी मिलिशिया सदस्या।
•वर्ष 2017 से अब तक प्लाटून नंबर 17 की सदस्या (उत्तर बस्तर डिवीजन अन्तर्गत किसकोड़ो एरिया कमेटी में
सक्रिय रही है।

घटना का विवरण जिसमें सम्मिलित रही है:-
• वर्ष 2018 में ग्राम सुरेली के जंगल में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल।
• वर्ष 2019 में कामता जंगल में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल।

Related Posts