BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से महामंडलेश्वर सदगुरु नाथ जी महाराज ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राज्य अतिथि गृह पहुना में प्रेमेश्वर मठ महादेव संस्थान कानपुर के सदगुरु नाथ जी महाराज (महामंडलेश्वर काशीमठ) ने सौजन्य मुलाकात की। सदगुरु नाथ जी महाराज ने मुख्यमंत्री श्री साय को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि आपके नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर होगा। राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश नित-नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने किया प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ एवं विभागाध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन: छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ एवं विभागध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर 2024 का विमोचन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के करकमलों से संपन्न हुआ।

विमोचन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा के साथ पदाधिकारीगण अविनाश तिवारी, युगल किशोर, सत्येन्द्र देवांगन, रवि गढ़पाले, जीके देशमुख, लीलेश्वर देवांगन भी मौजूद रहे। संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।

Related Posts