BREAKING

Uncategorised

कन्या शक्ति संयोजिका मंडल ने रक्षा बंधन पर मुख्यमंत्री से पूर्ण शराबबंदी की मांग की

रायपुर। आदरणीय भूपेश बघेल जी, आपने सत्ता पाने के पहले हाँथ में गंगा जल लेकर पूर्ण शराबबंदी की शपथ उठायी थी, लेकिन लगता है आप सत्ता पर आसीन होते ही अपनी शपथ भूला बैठे हैं…
रक्षाबंधन पर हम “कन्याशक्ति” की बहनें आपको शुभकामना प्रेषित करती हैं,और आपसे पूर्ण शराबबंदी का उपहार मांगती है..!

छत्तीसगढ़ की लाखों माँ-बहन-बेटियों का घर शराब की वजह से प्रभावित होता है, बहन बेटियां उत्पीड़न का शिकार भी होती है…
जब इन बातों से अवगत कराते हुए छत्तीसगढ़ की एक बेटी, और सांसद सरोज पांडेय नें आपको राखी और पत्र भेज कर आपकी शपथ अनुशरण के साथ शराबबंदी की मांग की तो आपने इस पर राजनीतिक जुमलेबाजी तो की, लेकिन शराबबंदी के लिए कोई नियत तिथि नहीं बता पाए.
“अपनी ही उठाई शपथ को पूर्णता प्रदान करने में इतनी उदासीनता क्यों हैं भूपेश बघेल जी..??”

आज पुनः हम “कन्याशक्ति” की सभी बहने, बेटियां आपसे पवित्र रक्षाबंधन के त्यौहार में पूर्ण शराब बंदी की मांग करती हैं..उम्मीद करते हैं कि आप रक्षाबंधन के स्नेह का मान अवश्य रखेंगे.. और हम छ.ग. की बहनों को पूर्ण शराब बंदी का अनोखा उपहार देंगे ….

उपहार की प्रतीक्षा में….
कन्या शक्ति संयोजिका मंडल
भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़

Related Posts