BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

टेस्ट क्रिकेट में शुभमन गिल से अच्छे हैं आर अश्विन के बैटिंग आंकड़े, जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

टेस्ट की शुरुआती 35 पारियां देखी जाएं तो बॉलिंग ऑलराउंडर आर अश्विन ने शुभमन गिल से ज़्यादा रन स्कोर किए थे…

नईदिल्ली (ए)। शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के पहले मुकाबले में गिल पूरी तरह फ्लॉप दिखे थे. भारतीय ओपनर ने पहली पारी में 02 और दूसरी पारी में 26 रन स्कोर किए थे. गिल के खराब टेस्ट आंकड़ों के बीच अगर हम आपको बताएं कि स्पिन ऑलराउंडर के बैटिंग आंकड़े अश्विन से अच्छे हैं, तो शायद आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन ऐसा वाकई में है।

गिल अब तक अपने करियर में टेस्ट मैचों की 35 पारियों में बल्लेबाज़ी चुके हैं. लेकिन अपनी बॉलिंग के लिए मशहूर आर अश्विन ने टेस्ट की शुरुआती 35 पारियों में गिल से ज़्यादा रन बना लिए थे. गिल ने अब तक अपने करियर में 19 मैचों की 35 पारियों में 31.06 की औसत से 994 रन बना लिए हैं. लेकिन वहीं, अश्विन ने टेस्ट की शुरुआती 35 पारियों में 1006 रन बना लिए थे. यानी 35 पारियों के बाद बॉलिंग ऑलराउंडर अश्विन ने ओपनर बल्लेबाज़ शुभमन गिल से 12 रन बनाए थे।

टेस्ट क्रिकेट में खरे साबित नहीं हुए गिल शुभमन गिल ने जिस तरह से वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर अपना नाम बनाया है, उस तरह वो टेस्ट क्रिकेट में अब तक खरे नहीं उतर सके हैं. टेस्ट में गिल का बल्ला अब तक खामोश ही दिखा है. गिल ने टेस्ट में अब तक सिर्फ दो शतक लगाए हैं, जिसमें एक इंडिया के बाहर आया है, जो उन्होंने बांग्लादेश की सरज़मीं पर लगाया था. यानी सेना देशों में टेस्ट खेलते हुए गिल ने कोई भी शतक नहीं लगाया है।

ओवरऑल अब तक ऐसा रहा गिल का टेस्ट करियर गिल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था, जब से लेकर अब तक उन्होंने 19 रेड बॉल मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 35 पारियों में उन्होंने 31.06 की औसत से 994 रन स्कोर कर लिए है. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर 128 रनों का रहा है।

Related Posts