पीएम मोदी अयोध्या दौरे को ध्यान में रखते हुए शहर में जगह-जगह उनके पोस्टर्स लगाए गए हैं. सुरक्षा के इंतजाम भी काफी कड़े कर दिए गए हैं…
लखनऊ (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर पहुंचे. पीएम मोदी ने यहां भव्य रोड शो किया. इस दौरान लोगों ने उन पर पुष्प वर्षा की और जय श्री राम के नारों के साथ उनका स्वागत किया. पीएम यहां पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने नए एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. पीएम मोदी अयोध्या समेत यूपी को 15000 करोड़ रुपये की सौगात भी देने वाले हैं।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया और उन्हें फूल भेंट किए. पीएम मोदी ने अयोध्या में एक घंटे तक रोड शो किया, जिसमें सड़क के दोनों तरफ लोगों की भीड़ दिखाई दी. लोगों को जय श्रीराम के नारे लगाते हुए भी सुना गया. पीएम पर फूल भी बरसाए गए. रोड शो में जनसैलाब देखने को मिला, जो पीएम की तरफ हाथ हिलाकर उनका स्वागत कर रहे थे।
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: PM Narendra Modi flags off two new Amrit Bharat trains and six new Vande Bharat Trains. pic.twitter.com/Q1aDQc8wG7
— ANI (@ANI) December 30, 2023
नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन कर दिया. उन्होंने दो नई अमृत भारत व छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखा दी है. इसके अलावा पीएम मोदी कई अन्य रेल परियोजनाओं को भी देश को समर्पित कर दिया है. इस दौरान उनके साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे हैं. पीएम ने ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने से पहले उसमें बैठे बच्चों से बात भी की।
एयरपोर्ट का किया उद्घाटन पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम का उद्घाटन कर दिया है. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. एयरपोर्ट के पहले फेज को 1450 करोड़ रुपये की लागत के साथ तैयार किया गया है. इसका टर्मिनल 6500 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जहां हर साल 10 लाख यात्रियों को आवाजाही को संभाला जा सकता है।

वहीं, पीएम मोदी के दौरे को ध्यान में रखते हुए शहर को फूलो, तस्वीरों और स्तंभों से सजाया गया है. हर जगह पीएम मोदी की तस्वीर भी लगाई गई है. प्रधानंमत्री मोदी के अयोध्या दौरे के चलते शहर की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है. पीएम मोदी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, हाइवे और रेलवे लाइन जैसे विकासशील प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करने जा रहे हैं. इसके अलावा चार प्रमुख सड़कों का उद्घाटन भी होना है. ऐसे में आइए जानते हैं पीएम मोदी के अयोध्या दौरे के कार्यक्रम कैसा है।

जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी दोपहर एक बजे पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. इससे पहले वह राज्य के लिए 15000 करोड़ रुपये की अलग-अलग परियोजनाओं को लॉन्च करेंगे. इसमें अयोध्या और उसके आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए 11,100 करोड़ और पूरे यूपी में अन्य प्रोजेक्ट्स से जुड़ी 4,600 करोड़ के प्रोजेक्ट शामिल हैं।















