महिला टीचर और छात्र का फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यूजर्स फोटो देखने के बाद शिक्षिका पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. कुछ यूजर छात्र पर भी एक्शन लेने को कह रहे हैं…
कर्नाटक (ए)। मुरुगामल्ला में सरकारी हाई स्कूल की एक महिला टीचर के फोटोशूट से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है. दरअसल, यह फोटोशूट टीचर ने 10वीं क्लास के एक छात्र के साथ कराया है. फोटोशूट में दोनों आपत्तिजनक पोज देते दिख रहे हैं, इसके वायरल होने के बाद बवाल हो गया।
वायरल वीडियो को लेकर शिकायत मिलने के बाद लोक शिक्षण उप निदेशक (डीडीपीआई) बैलानजिनप्पा ने महिला टीचर को निलंबित कर दिया है. उन्होंने मामले की जांच ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) वी. उमादेवी को सौंपी है. बीईओ ने प्रारंभिक जांच करने के लिए स्कूल का दौरा भी किया. वहीं, निलंबित महिला टीचर पुष्पलता का कहना है कि फोटोशूट में वे एक मां और बेटे का रिश्ता दिखाने की कोशिश कर रही थीं।
क्या है पूरा मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर अमित सिंह राजावत नाम के यूजर की ओर से शेयर की गईं इन तस्वीरों में महिला टीचर छात्र के साथ कई तस्वीरों में दिख रही है. इनमें से कुछ पोज पर लोग आपत्ति जता रहे हैं. अमित ने अपने पोस्ट में लिखा, एक समाज के रूप में हम किस दिशा में जा रहे हैं? अमित ने अपने इस पोस्ट में आगे लिखा है, “कर्नाटक के मुरुगमल्ला चिक्काबल्लापुर जिले में 10वीं क्लास के एक छात्र के साथ महिला टीचर के फोटोशूट की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहा है. इसके बाद छात्र के पैरेंट्स ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के पास शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने शिक्षिका के व्यवहार की जांच की मांग की है।
सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को देखकर रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई. कुछ यूजर्स ने महिला टीचर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की. वहीं, कुछ ने छात्र पर भी एक्शन लेने की बात कही है. एक यूजर ने कहा फोटोशूट पर हंगामा क्यों हो रहा है. इसमें कुछ भी गलत नहीं है और अगर कार्रवाई करनी है तो दोनों के खिलाफ होनी चाहिए।
Where are we heading as a society ?
Pictures and videos from a romantic photoshoot of a government school teacher with a Class 10 student in Karnataka's Murugamalla Chikkaballapur district, went viral, following which the student's parents filed complaint with the Block… pic.twitter.com/WviIHtOP3J
— Amit Singh Rajawat (@satya_AmitSingh) December 28, 2023















