BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग और इंकलाईन बेंच खेल में आरक्षक ने जीता कांस्य पदक, SP मोहित गर्ग ने दी बधाई

राजनानंदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग द्वारा आरक्षक सितलेश पटेल को हैदराबाद के लालबहादुर स्टेडियम में आयोजित 10वीं वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग और इंकलाईन बेंच खेल में तृतीय स्थान प्राप्त कर 02 कांस्य पदक प्राप्त करने पर उनकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दिये।

इस प्रतियोगिता में विश्व के अनेक देशों के करीब 300 से अधिक खिलाड़ीयों ने हिस्सा लिया था, सितलेश पटेल द्वारा 76 किलो वजन वर्ग में इंकलाईन बेंच और स्ट्रेंथ लिफ्टिंग खेलते हुए 500 किलो वजन उठाकर 02 कांस्य पदक हासिल किये हैं,

जो छत्तीसगढ़ पुलिस, जिला राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राज्य को गौरान्वित किया है। राजनांदगांव पुलिस के लिए यह अत्यंत हर्ष का छण है।

Related Posts