BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

ट्रक में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर 680 बोरी सीमेंट लोडकर भागने वाला चालक गिरफ्तार, सीमेंट को बेचने के फिराक में था आरोपी, ट्रक और सीमेंट बरामद

श्री निवास रोड लाइन्स श्री सीमेंट कंपनी खपराडीह से 680 बोरी (34 टन सीमेंट) माल की अफरा तफरी करने वाले आरोपी वाहन चालक को किया गया गिरफ्तार…आरोपी से फर्जी नंबर प्लेट लगा ट्रक एवं लोड 680 बोरी सीमेंट कीमती ₹2,25,985 किया गया बरामद…

बलौदाबाजार। दिनाक 25.12.2023 को प्रकरण का प्रार्थी अनिल ओमरे रोड लाइंस श्री सीमेंट खपराडीह ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24.12.2023 के शाम करीब 09.00 बजे ट्रांसपोर्ट द्वारा वाहन क्र. CO04 JC 4027 से 34 टन माल सीमेंट कुल 680 बोरी कीमती ₹2,25,985 को श्री श्याम एजेंसी लैलूंगा जिला रायगढ़ के लिये लोड कर रवाना किया गया था, जिसे दिनांक 25.12.2023 के सुबह करीब 08.00 बजे तक दिये गये पते पर पहुंचकर माल की सप्लाई करनी थी, किन्तु उक्त वाहन अभी तक पते पर नहीं पहुंचा है।

माल को कहीं अन्यत्र ले जाकर बेचकर अफरा तफरी कर दी गई है। कि रिपोर्ट आरोपी वाहन चालक के विरूध्द अप. क्र. 249/23 धारा 407 भादवि कायम कर विवेचना में लिया जाकर घटना की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार दीपक कुमार झा को अवगत कराने पर आरोपी वाहन चालक को शीघ्र पता तलाश कर कार्यवाही करने निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव के मार्गदर्शन में आरोपी पता तलाश हेतु थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी की पता साजी की गई।

पता तलाश दौरान आरोपी का लोकेशन रायपुर आमानाका में होने की सुचना रायपुर जाकर आमानाका रायपुर से ट्रक क्र CG04 JC 4027 को बरामद कर आरोपी ड्राइवर से पूछताछ करने पर अपना मूल नाम तेजेंद्र पाल सिंह उर्फ सुखराज सिंह पिता हरनेक सिंह उम्र 34 साल निवासी दौलतपूरा नीमा थाना कलकला जिला मोगा पंजाब टाटीबंध रायपुर का होना बताया। जिसको अभिरक्षा में लेकर मेमोरण्डम कथन लिया गया।

जिसने अपने कथन में मनप्रीत सिंह पिता पंजाब सिंह ढिल्लो निवासी ढपली जिला भटिंडा पंजाब के नाम से दर्ज ट्रक टाला क्र PB03 AF9347 को चलाना एवं उक्त ट्रक का नंबर प्लेट बदल कर CG04 JC 4027 नंबर प्लेट लगाकर श्रीनिवास ट्रांसपोर्ट कम्पनी खपराडीह से सुखराज सिंह व वाहन क्रमांक क्र CG04 JC 4027 के नाम से फर्जी बिल्टी कटवा कर 680 बोरी कुल 34 टन सीमेंट को श्री श्याम एजेंसी लैलूंगा रायगढ़ के लिए निकलना।

लैलूंगा नही जाकर रायपुर ले जाकर सीमेंट को बेचने के ग्राहक खोजना बताने पर आरोपी के निशानदेही पर पटना में प्रयुक्त ट्रक टाला क्र PB03 AF9347 जिसमे वाहन क्र CG04 JC 4027 का नम्बर प्लेट लगा हुआ 680 बोरी 34 टन सीमेंट को जप्त कर आरोपी को दिनांक 27.12.2023 के 11:00 बजे गिरफ्तार कर आज दिनांक 28.12.2023 को न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय पेश करने रवाना किया गया है।

प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार कर अफरा तफरी किये गये 680 बोरी सीमेंट कीमती ₹2,25,985 तथा घटना में प्रयुक्त ट्रक को बरामद करने में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय झा, प्रआर 958 समीर शुक्ला, आरक्षक 761 दीपक ध्रुव, 605 दिनेश चंन्द्रवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

Related Posts