BREAKING

Uncategorised

फिक्की द्वारा आयोजित दो दिवसीय ई-टूरिज्म कान्क्लेव में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू

रायपुर। प्रदेश के पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू भारती  वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) द्वारा आयोजित दो दिवसीय टूरिज्म ई-कॉन्क्लेव‘ के दूसरे दिन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए। कॉन्क्लेव का उद्देश्य कोविड-19 के बाद पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए किए जाने वाले नवाचारों एवं सुझावों पर चर्चा करना था।

    पर्यटन मंत्री श्री साहू ने कहा कि कोविड-19 के बाद पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने सीमावर्ती राज्यों के पर्यटन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर एक विशेष पैकेज लाने का सुझाव दिया, ताकि पर्यटक दोनों राज्यों के पर्यटन स्थलों का एक साथ भ्रमण करने की योजना बना सकें।

कॉन्क्लेव का शुभारंभ बुधवार को केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री प्रह्लाद पटेल ने किया था।
ई-कॉन्क्लेव में उषा ठाकुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री मध्यप्रदेश, ज्योति प्रकाश पाणिग्रही पर्यटन मंत्री उड़ीसा, सी.टी. रवि पर्यटन मंत्री कर्नाटक, कड़ा कंपल्ली सुरेंद्रन पर्यटन मंत्री केरला, रोशन भाई अहिर पर्यटन मंत्री गुजरात, उपेंद्र बरार अतिरिक्त महानिदेशक पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार, छत्तीसगढ़ के पर्यटन सचिव अन्बलगन पी., फिक्की के पूर्व अध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना सुरी, सौभाग्य महापात्र कार्यकारी निदेशक मेफेयर होटल्स एन्ड रिसॉर्ट्स सहित अध्यक्ष फिक्की पूर्वी क्षेत्र पर्यटन कमिटी शामिल थे।

Related Posts