BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

संस्था “युवा” को नवरंग समाज रत्न सम्मान से किया गया सम्मानित, संस्था 22 वर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में कर रही है उत्कृष्ट कार्य

रायपुर। नवरंग काव्य मंच एवं जैन कवि संगम, छत्तीसगढ़ द्वारा स्थानीय वृन्दावन सभागार, सिविल लाइंस में भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर काव्य संध्या “हार नहीं मानूँगा, रार नहीं ठानूँगा” सह विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित विधायक पुरंदर मिश्रा ने संस्था “युवा” को नवरंग समाज रत्न सम्मान से सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों समाजसेवी लोकेश कावड़िया, छ.ग. राज्य मानवाधिकार आयोग सदस्य न्यायमूर्ति नीलम चन्द सांखला, वरिष्ठ साहित्यकार डा. माणिक विश्वकर्मा नवरंग, ए असफल (ग्वालियर), संजय गिडिया ने युवा संस्था के संस्थापक एम राजीव के विगत 22 वर्षों से साधनहीन बच्चों के लिए किए जा रहे अथक प्रयास की सराहना की।

कार्यक्रम के आयोजक राजेश जैन “राही” ने एम राजीव द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में निःस्वार्थ भाव से किए जा रहे कार्यों को देखते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ का आनन्द कुमार (सुपर-30 फेम) कहा।

इस अवसर पर युवा संस्था के सदस्य यश बजाज, युवांशु सिंह, भास्कर देवांगन, जगन्नाथ साहू, जयलक्ष्मी नाग, पुर्णिमा जोशी, तीर्थेश्वर निर्मलकर, तारिणी साहू, सुनील कुमार धुर्वे, बसंती बाग, सुनील कुमार साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Posts