राजनांदगांव। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के क्षेत्रीय समन्वयक एनआरएलएम सौरभ कुमार बंजारे को वितीय अनियमितता एवं पद का दुरूपयोग किए जाने के कारण संविदा सेवा समाप्त करने हेतु नोटिस जारी किया है। श्री बंजारे के विरूद्ध छतीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत विकासखंड डोंगरगढ़ में जय माँ शीतला स्वसहायता समूह ग्राम मोतीपुर को चैन लिकिंग तार (फैंसिंग तार) बनाए जाने के लिए संकुल स्तरीय संगठन से ऋण स्वरूप प्रदान राशि में हेराफेरी की शिकायत प्राप्त हुई थी। जांच प्रतिवेदन के अनुसार सौरभ कुमार बंजारे द्वारा विŸाीय अनियमितता एवं पद का दुरूपयोग किया गया है। नियमानुसार चैन लिंकिंग तार गतिविधि के लिए सामग्री का क्रय संबंधित स्वसहायता समूह द्वारा किया जाना था। लेकिन श्री बंजारे द्वारा इस कार्य के लिए स्वसहायता समूह से नगद राशि लिया गया, जो अनुचित तथा वितीय अनियमितता की श्रेणी में आता है।
प्राप्त जानकारी अनुसार सौरभ कुमार बंजारे के विरूद्ध पूर्व में भी शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर उनकों लिखत एवं मौखिक रूप से चेतावनी दिया गया था। कलेक्टर श्री वर्मा ने छतीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के नियमों एवं प्रावधानों के तहत एक माह का नोटिस प्रदान करते हुए 29 अगस्त 2020 से सौरभ कुमार बंजारे की संविदा सेवा समाप्त कर दी है।






