BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जिला स्तरीय वीर बाल दिवस का हुआ आयोजन, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गुरुद्वारा में माथा टेक कर लिया आशीर्वाद

दुर्ग। गुरू गोविन्द सिंह जी के साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह जी शहादत को अक्षुण्ण बगये रखने वीर बाल दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन दुर्ग सांसद विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर तथा दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, जितेन्द्र वर्मा तथा खालसा एजुकेशन सोसायटी के वाइस चेयरमैन तरसेम सिंह ढिल्लन, जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्विनी देवांगन, अरविंदर सिंह खुराना उपस्थित थे।

अतिथियों के स्वागत पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग अभय जायसवाल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मनदीप कौर भाटिया ने श्री गुरू गोविन्द सिंह जी एवं उनके पुत्रों के जीवन एवं त्याग तथा बलिदान पर प्रकाश डाला। विद्यार्थी भृतु साहू ने सिक्खों के इतिहास पर प्रकाश डाला। शुभम कुमार ने मौलिक कविता तथा झलक हरदेल ने देशभक्ति, पूर्ण कविता प्रस्तुत की। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में हमारे गौरवमयी इतिहास को भावी पीढ़ी को बताये जाने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए सांसद विजय बघेल ने वर्तमान एवं भावी पीढ़ी को संस्कारी बनाने पर जोर दिया। वीर बाल दिवस आयोजन की घोषणा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र पाण्डेय, जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा दुर्ग से किया। इस अवसर पर सहायक संचालक अमित घोष, सहायक सांख्यिकी अधिकारी राजेश ओझा, एडीपीओ जे. मनहरण, राजेश पाण्डेय, विवेक शर्मा, आई रामटेके, गीता शर्मा, गीता अग्रवाल, कुलदीप सिंह, हरमीत सिंह भाटिया, गुलवीर सिंह भाटिया, सुरेन्द्र सिंह आदि, विभिन्न विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारा में माथा टेक कर लिया आशीर्वाद: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वीर बाल दिवस के अवसर पर दुर्ग स्थित गुरूद्वारा में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि मानवता के लिए असमिता को बचाने के लिए वीर बालकों ने एक मिशाल कायम की। आज का दिन गुरु गोविंद सिंह जी के दोनों साहिबजादों की शहादत का दिन है। सात और नौ वर्ष की आयु में दोनों वीरों को शहादत मिली। मुगलों के दबाव के बावजूद भी उन्होंने कुर्बानी चुनी, सिख समाज का इतिहास ऐसी कुर्बानियों से गौरवशाली बना हुआ है।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि सिख समाज के दसवें गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों ने मुगलों से हार नहीं मानी, इसलिए उन्हें दीवार में चुनवा दिया। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में प्रेरणा के विषय हैं, तो हम दुनिया में क्यो जाएं। हमारे समाज का मान बिंदु यही होना चाहिए और इसे समाज के बीच रखना चाहिए। उनकी शहादत पूरे भारतवर्ष के लिए प्रेरणा का विषय है। उन वीर बालकों की शहादत को याद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूॅ।

सांसद विजय बघेल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि हम सब शहीदों को याद करने के लिए उपस्थित हुए हैं, जो हर भारतीय लोगों के दिल में है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद दिया जिन्होंने सभी शहादतों को याद किया। गुरू गोविंद सिंह के पूरे परिवार ने हिन्दु धर्म की स्थापना के लिए अपने पूरे परिवारों की कुरबानी दे दी।
इस अवसर पर विधायक गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जितेन्द्र वर्मा , कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, एस.एस.पी. रामगोपाल गर्ग व सीईओ जिला पंचायत अश्वनी देवांगन सहित सिख समाज के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Posts